Smart India Hackathon 2018 में जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के स्टूडेंट्स ने फर्स्ट प्राइज जीत कर एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। जीएल बजाज की 'कॉन्सेप्ट क्रू' टीम ने Hackathon 2018 ग्रैंड फिनाले में फर्स्ट प्राइज जीता, जिसमें टीम को 1 लाख रुपये भी मिले हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन पूरा करने के लिए ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (एआईसीटीई) के अलावा 45+ केंद्रीय मंत्रालय और 18 राज्यों की सरकारों ने Hackathon 2018 में भागीदारी की। इसके तहत देशभर में 28 केंद्रों में 10368 प्रतिभागी, 1296 टीम और 36 घंटे की नॉनस्टॉप कोडिंग की गई। आईआईटी, एनआईटी और भारत के कई अन्य प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेजों से छात्र शामिल हुए।
Smart India Hackathon 2018 का आयोजन महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अंतर्गत किया गया। राज्यसभा मेंबर डॉ. शशिकला पुष्पा और संयुक्त सचिव, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय चेतन बी संघी ने विनिंग टीम को सम्मानित किया।
क्या है स्मार्ट इंडिया Smart India Hackathon को लेकर पीएम मोदी का विजन
Smart India Hackathon 2018
Smart India Hackathon 2018 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की मदद से संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज की जनरेशन जब नेशन बिल्डिंग के लिए इस तरह के प्रयास में जुड़ती है तब न्यू इंडिया का इरादा और मजबूत हो जाता है। उन्होंने कहा कि इनोवेशन एक प्रक्रिया है, जो निरंतर चलती रहती है। पीएम ने कहा कि इनोवेशन तभी हो सकेगी जब समस्या को समझा जाएगा। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि दुनिया में सबको सभी चीजों का ज्ञान नहीं है।
यही बात सरकार पर भी लागू होता है। सरकारों की सबसे बड़ी गलती यही है कि वो यह सोचती हैं कि वो सबकुछ अकेले कर सकती हैं, लेकिन ऐसा संभव नहीं है। सहभागिता से जुड़ा शासन बदलाव लाता है।
पीएम मोदी ने छात्रों को संबोधित करते हुए आगे कहा कि Smart India के Smart Innovators के बीच आना मेरे लिए हमेशा से सुखद अनुभव रहा है। अलग-अलग समस्याओं का टेक्नोलॉजी के जरिए हल निकालना का जो प्रयास आप सभी कर रहे हैं, वह बहुत ही प्रशंसनीय है।
पीएम ने आगे कहा कि पिछले कुछ घंटों से आप सभी जुटे हुए हैं, लेकिन मैं मेरे सामने स्क्रीन पर देख रहा हूं कि आपका उत्साह, उमंग, आपका जज्बा, ऐसा लग रहा है आपको थकान ही नहीं लग रही है, न आपको कोई तनाव महसूस हो रहा है। ऐसा लग रहा है कि आपको देख करके मेरी भी थकान कम हो जाती है।
-Advertorial