फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: शिवराज सरकार मंत्रिमंडल की बैठक 26-27 मार्च को पचमढ़ी में, 25 मार्च शाम को बस से रवाना होंगे मंत्री

Mon, 21 Mar 2022 04:12 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, भोपाल।

सार

चिंतन बैठक 26 मार्च को सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री के संबोधन के साथ शुरू होगी। चिंतन बैठक में दोनों दिन विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं एवं विषयों पर सत्र होंगे।
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवराज सिंह चौहान नेतृत्व वाली नीत राज्य सरकार के मंत्रिमंडल की बैठक 26 और 27 मार्च को पचमढ़ी में आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बैठक के एजेंडे के अनुसार इसमें मध्य प्रदेश के विकास के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं एवं विषयों पर चर्चा होगी। इसका मुख्य उद्देश्य राज्य को आत्मनिर्भर बनाना है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने मंत्रिमंडल के 30 सदस्यों के साथ इस चिंतन बैठक में शामिल होने के लिए 25 मार्च की शाम बस से पचमढ़ी के लिए रवाना होंगे। चिंतन बैठक 26 मार्च को सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री के संबोधन के साथ शुरू होगी। चिंतन बैठक में दोनों दिन विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं एवं विषयों पर सत्र होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें