फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज-ऐश्वर्या तलाक पर बोले तेजस्वी, कहा- दोनों अपनी जिंदगी के फैसले लेने में सक्षम

Wed, 28 Nov 2018 09:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने तेज प्रताप और ऐश्वर्या के तलाक मामले को लेकर बयान दिया है। तेजस्वी ने कहा कि तेज और ऐश्वर्या दोनों बालिग हैं और वो जानते हैं कि उनके लिए क्या सही है और क्या नहीं। दोनों अपनी जिंदगी के फैसले लेने में सक्षम हैं। तेजस्वी ने कहा कि ये हमारा पारिवारिक मामला है जिसे पब्लिक के बीच हाइलाइट नहीं किया जाना चाहिए। 

विज्ञापन


तेजस्वी ने आगे कहा, "अगर व्यक्तिगत मामलों को जनता में हाइलाइट किया जाता है, तो देश के कई शीर्ष राजनीतिक नेताओं को परेशानी होगी।" तेजस्वी का अवलोकन एक संकेत है कि आरजेडी का परिवार काफी प्रयास के बाद भी दोनों का झगड़ा शांत करने में असफल रहा।  

बता दें कि इस मामले में 29 नवंबर को अदालत में सुनवाई होगी जिसमें ऐश्वर्या राय के पिता चंद्रिका राय भी तेजप्रताप की अर्जी का जवाब देने की तैयारी कर रहे हैं। वह किसी तरह से इस तलाक को रोकना चाहते हैं। दरअसल, तेजप्रताप यादव ने पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक लेने के लिए अदालत में जो अर्जी दाखिल की है उसमें अपनी पत्नी के खिलाफ कई बड़े आरोप लगाए हैं। जिन आरोपों का जवाब 29 नवंबर को होने वाली सुनवाई में ऐश्वर्या का परिवार देगा। 
विज्ञापन


बता दें कि तेजप्रताप के तलाक के फैसले के बाद उनका परिवार उन्हें मनाने की कोशिशें कर रहा है। लेकिन वह अपनी जिद पर अड़े हैं। उनकी इस जिद के आगे परिवार वालों की एक नहीं चल पा रही है। हाल ही में तेज प्रताप पिता लालू प्रसाद यादव से मिलने के लिए रांची पहुंचे थे। पिता से मिलने के बाद उन्होंने कहा था कि मेरे साथ न मां हैं और न ही पिता हैं। मैं अकेला हो गया हूं। तलाक लेने का फैसला अंतिम है। 

मैं इस फैसले से पीछे नहीं हटूंगा। यादव ने कहा था कि परिवार में कोई भी आदमी उन्हें सपोर्ट नहीं कर रहा है। उनके परिवार ने उन्हें नकारते हुए ऐश्वर्या का समर्थन करना शुरू कर दिया है। उल्लेखनीय है कि ऐश्वर्या ने 12 मई को यादव के साथ विवाह किया था और आरजेडी नेता ने असंगतता का हवाला देते हुए 2 नवंबर को तलाक की मांग की थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें