फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम और गाय से आगे नहीं सोच सकती भाजपा : लालू

Thu, 19 Oct 2017 02:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
लालू यादव - फोटो : SELF
विज्ञापन
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने कहा है कि भाजपा के पास राम और गाय छोड़कर कोई मुद्दा नहीं है। इनकी सोच यहीं तक है। ये लोग पूरे देश में सांप्रदायिक माहौल बना कर रखना चाहते हैं। ये लोग समाज को बांटने का काम कर रहे हैं, इसी वजह से लगातार राम और गाय के मुद्दे को उठाते रहते हैं।
विज्ञापन


पटना में पत्रकारों से बात करते हुए राजद सुप्रीमो ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि सब काम छोड़कर अयोध्या में दीपावली मनाई जा रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए लालू ने पूछा कि आखिर क्यों भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह पर भ्रष्टाचार के आरोप को लेकर मोदी खामोश हैं। न खाऊंगा, न खाने दूंगा का नारा देने वाले मोदी जय शाह के मामले में बदल गए हैं। 
विज्ञापन


लालू ने सवाल उठाया कि आखिर किस हैसियत से अमित शाह ने अपने बेटे जय शाह को क्लीन चिट दे दी और आखिर क्यों आयकर विभाग ने जय शाह को अब तक जेल की सलाखों के पीछे नहीं डाला। 

पटना एम्स में इलाज के अभाव में एक बच्ची की मौत पर लालू ने कहा कि भाजपा के मंत्रियों को सत्ता का नशा चढ़ गया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने इसी नशे में दिल्ली एम्स के डायरेक्टर को छोटी बीमारियों के इलाज के लिए दिल्ली पहुंचने वाले बिहारियों को वापस भेजने का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें