फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल मिश्रा पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं, समर्थक चला रहे सोशल मीडिया कैंपेन

Wed, 26 Feb 2020 03:38 PM IST
Harendra Chaudhary अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Kapil Mishra - फोटो : Social Media
विज्ञापन

भाजपा नेता कपिल मिश्रा के बयान पर पार्टी के भीतर एकराय नहीं बन पा रही है। पूर्वी दिल्ली से सांसद गौतम गंभीर ने मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। लेकिन सोशल मीडिया पर कपिल मिश्रा के पक्ष में कैंपेन चलाया जा रहा है।

विज्ञापन


पार्टी के शीर्ष नेता मानते हैं कि कपिल मिश्रा हों या सांसद प्रवेश वर्मा, दोनों के भड़कीले बयान से पार्टी की गलत छवि बन रही है। संघ प्रमुख ने भी अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा है कि भारत की कल्पना मुसलमानों के बिना अधूरी है।

गौरतलब है कि भाजपा नेता कपिल मिश्रा का रविवार को दिया गया बयान काफी उत्तेजित था, जिसे दिल्ली में हिंसा भड़कने के पीछे बड़ा कारण माना जा रहा है। कथित रूप से उन्होंने दिल्ली पुलिस के सामने तीन दिन के अंदर सड़क खाली न होने पर गंभीर परिणाम होने की बात कही थी। इसके बाद ही मौजपुर, भजनपुरा, घोंडा, करावल नगर और लोनी के अनेक इलाकों में अशांति बढ़ गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें