फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिस्वभूषण हरिचंदन बने आंध्र प्रदेश के नए राज्यपाल, कुछ ऐसा रहा है उनका सफर

Wed, 24 Jul 2019 03:08 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
विज्ञापन
नए राज्यपाल के रूप में शपथ लेते बिस्वभूषण हरिचंदन - फोटो : ANI
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश के नए राज्यपाल के रूप में बिस्वभूषण हरिचंदन ने बुधवार को शपथ ली। उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सी प्रवीण कुमार ने उन्हें शपथ दिलाई। यह शपथ ग्रहण समारोह विजयवाड़ा में अस्थायी राजभवन में एक कार्यक्रम के दौरान संपन्न कराया गया।

विज्ञापन


प्रदेश के विभाजन के बाद हरिचंदन राज्य के दूसरे राज्यपाल और आंध्र प्रदेश के लिए खासतौर से नियुक्त किए गए पहले राज्यपाल हैं। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी, मंत्री, विधायक, मुख्य सचिव और अन्य वरिष्ठ शामिल हुए।

बता दें कि हरिचंदन (85) ओडिशा के एक स्वतंत्रता सेनानी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। 1961 में ओडिशा उच्च न्यायालय में एक वकील के रूप में करियर शुरू करने वाले हरिचंदन 1971 में भारतीय जनसंघ में शामिल हो गए थे। 
विज्ञापन


1980 में उन्होंने भाजपा का दामन थामा और ओडिशा प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बने। वह भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भी रहे हैं। हरिचंदन 1977 में पहली बार ओडिशा विधानसभा में निर्वाचित हुए और विधि मंत्री बने। 1975 में आपातकाल के दौरान आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था कानून के तहत उन्हें गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें