फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपक्ष पर हमला करने के लिए प्रोपेगेंडा मशीनरी चला रही है केंद्र सरकार: महुआ मोइत्रा

Wed, 24 Jul 2019 02:46 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
महुआ मोइत्रा - फोटो : ANI
विज्ञापन
लोकसभा में बुधवार को तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार विपक्ष पर हमला करने के लिए प्रोपेगेंडा मशीन चला रही है। उन्होंने कहा कि आज सरकार और उसकी ट्रोल आर्मी विपक्ष पर राष्ट्र विरोधी होने का ठप्पा लगा रही है। उनके भाषण के दौरान भाजपा सदस्यों ने हंगामा भी किया।
विज्ञापन


बुधवार को लोकसभा में जब विधि-विरुद्ध क्रियाकलाप (निवारण) संशोधन बिल पर चर्चा के दौरान महुआ मोइत्रा ने कहा कि इस बिल का मतलब तो ये हुआ कि अगर सरकार चाहे तो किसी ना किसी मामले में दोषी बनाकर आपको सजा दिला सकती है। गृह मंत्री अमित शाह सदन में मौजूदगी न होने का उन्होंने विरोध भी किया।

महुआ मोइत्रा ने कहा कि अगर आज हम बिल का विरोध करते हैं तो हमें राष्ट्र विरोधी कहा जाता है। खुद गृह मंत्री कहते हैं कि विरोध करना है तो सोच लीजिए यानी देश के गृह मंत्री ही विपक्ष को डरा रहे हैं। सरकार का तो मानो यही मानना है, 'अगर इनके साथ हो तो भगवान ना हो तो शैतान'।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें