जन सुराज ने लगाया बाहुबली अनत सिंह पर हत्या का आरोप
वहीं, जन सुराज ने दुलारचंद यादव की हत्या का आरोप जदयू प्रत्याशी बाहुबली अनंत सिंह पर लगाया था । पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि इस घटना को लोकतांत्रिक अधिकारों की हत्या करार दिया था।
सूरजभान सिंह बोले- चुनाव आयोग जांच करवाए
वहीं, मोकामा में दुलारचंद यादव हत्याकांड पर मोकामा विधानसभा से राष्ट्रीय जनता दल की प्रत्याशी वीणा देवी के पति बाहुबली सूरजभान सिंह ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे लोकतंत्र का हनन बताया। साथ ही कहा कि इस घटना के कारण सबसे बड़ी बदनामी चुनाव आयोग की हो रही है। उन्होंने कहा कि मैं चुनाव आयोग से आग्रह करता हूं कि इस मामले पर सेवानिवृत जज की निगरानी में जांच कमीशन बनाए। इससे जो भी सच्चाई होगी अपने आप सामने आ जाएगी। घटना के वक्त मोकामा हजारों लोग मौजूद थे। इस निर्मम हत्याकांड को सब देखा है।
क्या बताया प्रत्यक्षदर्शी ने
जन सुराज पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी ओबैदुर रहमान ने घटना वाले दिन बताया था कि उन्हें एक प्रत्यक्षदर्शी से मिली जानकारी के अनुसार घटना आज गुरुवार की शाम 4 बजे के आसपास की है। पार्टी के मोकामा विधानसभा उम्मीदवार प्रियदर्शी पीयूष घोसवरी प्रखंड में अपने काफिले के साथ जनसंपर्क करने पहुंचे थे। इसी बीच दूसरी ओर से आ रहे उम्मीदवार के काफिला में शामिल समर्थकों ने उनके काफिले की गाड़ियों पर हमला कर शीशा तोड़ना शुरू कर दिया। हमारे प्रत्यक्षदर्शी की गाड़ी पर भी हमला कर शीशा तोड़ा गया। इसी बीच पीछे की किसी गाड़ी में बैठे दुलारचंद्र यादव हंगामा सुनकर बाहर निकले तो उनपर हमला कर दिया गया। पहले पैर में गोली मारी गई और फिर गाड़ी चढ़ा कर हत्या कर दी गई।
कौन थे दुलारचंद यादव ?
गौरतलब है कि कहा जा रहा है कि मृतक दुलारचंद यादव, जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार के चाचा थे, हालांकि यह बात गलत है। बता दे कि दुलारचंद यादव जाति से थे और वह राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के काफी करीबी रहे थे। वह खुद राजद समर्थक थे। वह राजद की सीट से टिकट भी लेना चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। तब उन्होंने कुछ दिनों से जन सुराज पार्टी के साथ नजदीकी बढानी शुरू कर दी थी। वहीं दूसरी तरफ जन सुराज के मोकामा विधानसभा प्रत्याशी प्रियदर्शी पीयूष धानुक जाति से हैं।