फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर: मोतीपुर में बर्फखाने का बॉयलर फटा, एक शख्स की मौत, कई घायल

Fri, 13 May 2022 08:19 AM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

बर्फखाने में लगा बॉयलर फट गया, जिससे एक शख्स की मौत हो गई। वहीं, दो अन्य घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बिहार के मुजफ्फरपुर में बॉयलर फटा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में मोतीपुर नगर पालिका क्षेत्र में स्थित एक आइस फैक्टरी यानी बर्फखाने में बड़ा हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि यहां बर्फखाने में लगा बॉयलर फट गया, जिससे एक शख्स की मौत हो गई। वहीं, दो अन्य घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा उस वक्त हुआ, जब बर्फखाने में काम चल रहा था। फैक्टरी में मौजूद बॉयलर अचानक फट गया, जिससे उसके पास मौजूद एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दो अन्य लोग बुरी तरह घायल हो गए। इस मामले में मोतीपुर के सर्कल ऑफिसर अरविंद कुमार अजीत ने जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि बॉयलर काफी जर्जर हालत में था। 

विज्ञापन

 


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें