फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Meeting: पीएम मोदी ने 40वीं प्रगति बैठक की अध्यक्षता की, इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र की एजेंसियों को दी सलाह 

Thu, 26 May 2022 12:40 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीएम ने कहा कि  एजेंसियों को अमृत सरोवर के तहत विकसित किए जा रहे जल निकायों के साथ अपनी परियोजनाओं का नक्शा बनाना चाहिए। 
विज्ञापन
युवा शिविर को संबोधित करते पीएम मोदी - फोटो : Twitter@ Bjp4india
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को 40वीं प्रगति बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में काम करने वाली एजेंसियों को अमृत सरोवर के तहत विकसित किए जा रहे जल निकायों के साथ अपनी परियोजनाओं का नक्शा बनाना चाहिए। 

बैठक में नौ विषयों की समीक्षा की गई।

विज्ञापन

बैठक में आठ परियोजनाओं और एक कार्यक्रम सहित एजेंडा के नौ विषयों की समीक्षा की गई। आठ परियोजनाओं में रेल मंत्रालय, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय और पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में प्रत्येक की दो परियोजनाओं के साथ-साथ बिजली मंत्रालय तथा जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग की एक-एक परियोजना शामिल थीं। इन आठ परियोजनाओं की कुल लागत 59,900 करोड़ रुपये है, जो 14 राज्यों महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, ओडिशा, असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम, नगालैंड, सिक्किम और झारखंड से संबंधित हैं।

परियोजनाओं का नक्शा तैयार करें
प्रधानमंत्री ने कहा कि अवसंरचना क्षेत्र में काम करने वाली एजेंसियां, जैसे सड़क और रेलवे, अमृत सरोवर के तहत विकसित किए जा रहे जल निकायों के साथ अपनी परियोजनाओं का नक्शा तैयार करें। यह एक जीत की स्थिति होगी, क्योंकि अमृत सरोवर के लिए खोद का निकाली गई सामग्री का उपयोग एजेंसियों द्वारा सिविल कार्यों के लिए किया जा सकता है।
विज्ञापन


'राष्ट्रीय ब्रॉडबैंड मिशन' कार्यक्रम की समीक्षा की
बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने 'राष्ट्रीय ब्रॉडबैंड मिशन' कार्यक्रम की भी समीक्षा की। मार्ग का अधिकार (आरओडब्ल्यू) आवेदनों का समय पर निपटान सुनिश्चित करने के लिए राज्यों और एजेंसियों को केंद्रीकृत गति शक्ति संचार पोर्टल का लाभ उठाने के लिए सुझाव दिया गया था। इससे मिशन के क्रियान्वयन में तेजी आएगी। इसके साथ ही उन्हें आम लोगों के लिय्रे 'जीवन यापन में आसानी' को बढ़ाने के सन्दर्भ में प्रौद्योगिकी का उपयोग करने के लिए काम करना चाहिए।

राष्ट्रपति कोविंद और पीएम मोदी से मिले त्रिपुरा के नए सीएम साहा  
त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री मानिक साहा ने बुधवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। वह केंद्रीय मंत्रियों से भी मिले। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद राष्ट्रीय राजधानी की यह उनकी पहली यात्रा है। मुख्यमंत्री साहा रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह और वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण से भी मिले। उन्होंने ट्वीट किया, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलकर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के तौर पर अपनी आगे की यात्रा के लिए उनका आशीर्वाद लिया। 

उन्होंने आगे लिखा, राष्ट्रपति कोविंद से मिलने का अवसर पाकर अत्यंत सम्मानित महसूस कर रहा हूं। राष्ट्रपति भवन की ओर से भी ट्वीट में मुलाकात की जानकारी दी गई। गौरतलब है कि साहा ने त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री विप्लव कुमार देब के इस्तीफे के बाद 15 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात के बाद साहा ने कहा कि उन्होंने राज्य में ढांचागत विकास के लिए 1200 करोड़ के वित्त पोषण समेत विश्व बैंक की परियोजनाओं पर चर्चा की।

राष्ट्रपति केरल, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे
राष्ट्रपति भवन द्वारा बुधवार को जारी एक बयान के अनुसार राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद कई कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए केरल, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे। बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति बुधवार शाम दिल्ली से रवाना होंगे और रविवार को राष्ट्रीय राजधानी लौटेंगे। कोविंद गुरुवार को तिरुवनंतपुरम में केरल विधानसभा द्वारा आयोजित किए जा रहे राष्ट्रीय महिला विधायक सम्मेलन-2022 का उद्घाटन करेंगे। शुक्रवार को वह पुणे में काई श्रीमती लक्ष्मीबाई दगडूशेठ हलवाई दत्ता मंदिर ट्रस्ट के 125 वें वर्ष समारोह में भाग लेंगे। राष्ट्रपति शनिवार को भोपाल में आरोग्य भारती द्वारा आयोजित एक समारोह - "एक राष्ट्र - एक स्वास्थ्य प्रणाली समय की आवश्यकता है" को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें