फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरेगांव हिंसा पर अठावले ने बढ़ाई भाजपा की परेशानी

Mon, 08 Jan 2018 04:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली  
विज्ञापन
ramdas athawale - फोटो : pti
विज्ञापन
भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में किसी तरह विवाद की आग को बुझाने की कोशिश में जुटी भाजपा को उसकी सहयोगी आरपीआई ने करारा सियासी झटका दिया है। आरपीआई के मुखिया और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने दलित नेता और गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवाणी को क्लीन चिट दे दी है। जबकि महाराष्ट्र सरकार हिंसा के लिए जिग्नेश के भड़काऊ भाषण को न केवल जिम्मेदार ठहरा रही है, बल्कि उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज किया है।
विज्ञापन


दरअसल इस जातीय संघर्ष में बुरी तरह उलझी भाजपा को अठावले से बेहद उम्मीद थी। पार्टी ने अठावले के माध्यम से ही राज्य में दलित संगठनों की ओर से हो रहे आंदोलन की आग को बुझाने की रणनीति बनाई थी। बताते हैं कि अठावले शुरू में इस मोर्चे पर भाजपा को मदद करने के इच्छुक थे, मगर हिंसा के विरोध मे दलित संगठनों द्वारा कई दशक बाद बुलाए गए महाराष्ट्र बंद को मिली जबर्दस्त कामयाबी के बाद अठावले ने तत्काल मेवाणी को क्लीन चिट दे दी। 

पढ़ें- CPM पर गरजे अमित शाह, बोले- हिंसा से नहीं डरते, त्रिपुरा में भी खिलेगा कमल
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर इस हिंसा के बाद महाराष्ट्र के सैकड़ों दलित संगठन एकजुट हैं। राज्य में प्रकाश अंबेडकर और अठावले दलित राजनीति का चेहरा हैं। ऐसे में अठावले एकजुट दलित संगठनों के बीच खुद को अलग-थलग नहीं करना चाहते थे। यही कारण है कि अठावले ने न सिर्फ मेवाणी को क्लीन चिट दी, बल्कि यह भी कहा कि वहां मेवाणी के भाषण से पहले भी तनाव की स्थिति थी। कई गांवों के लोगों ने वहां पहले ही रैलियां निकाली थी। ऐसे में मेवाणी को हिंसा भड़काने के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें