अपने मजाकिया अंदाज के लिए मशहूर राजद नेता लालू प्रसाद यादव ने एक बार फिर से बिहार भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी पर तंज कसा है। मोदी पर तंज सकते हुए लालू ने उन्हें 'कान छिदवाने' की नसीहत तक दे डाली।
दरअसल रविवार को योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस समारोह में लखनऊ में कई बीजेपी नेताओं समेत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने शपथ ग्रहण में शिरकत की। बिहार बीजेपी के नेता सुशील मोदी ने ट्वीट कर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर तंज कसा। जिसके बाद लालू यादव ने भी करारा जवाब दिया।
दरअसल सुशील मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि 'योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद लालू को समझ नहीं आ रहा है कि कौन-सी गाली दें', मोदी के इस ट्वीट के बाद लालू ने ट्वीट कर लिखा- 'तुम भी कान छिदवा लो, सिर छिलवा लो , वेष बदल लो। शायद तुम्हारा कुछ भला हो जाये, ज्यादा दुःखी मत होना, ई लोग तुम्हें शपथ ग्रहण में भी नही बुलाया'
@laluprasadrjd योगी के बनने से इतने सदमे में हैं कि क्या गाली दें समझ नहीं आ रहा है ।
— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) March 19, 2017
तुम भी कान छिदवा लो, सिर छिलवा लो, वेष बदल लो।शायद तुम्हारा कुछ भला हो जाये। ज्यादा दुःखी मत होना,ई लोग तुम्हें शपथ ग्रहण में भी नही बुलाया https://t.co/1H5Dt8t9Vo
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) March 19, 2017
लालू यादव इससे पहले भी सुशील मोदी की कई बार खिंचाई कर चुके हैं। यूपी में भाजपा की भारी जीत के बाद सुसील मोदी ने लालू यादव से ट्वीट कर पूछा- 'क्या हाल बा', जिसके जवाब में लालू ने लिखा- ठीक बा, देखा ना बीजेपी ने तुम्हें यूपी में घुसने नहीं दिया तो उन्हें फायदा हुआ।
@laluprasadrjd क्या हाल है ?
— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) March 11, 2017
ठीक बा। देखा ना, बीजेपी ने तुम्हें यूपी में नहीं घुसने दिया तो फायदा हुआ। https://t.co/KBzqOjGdzM
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) March 11, 2017