राजद के ‘गरीब अधिकार दिवस’ के आयोजन को लेकर यादव ने कहा था कि भाजपा और जद (यू) सिर्फ अपनी सत्ता की भूख मिटाना चाहती है, लेकिन हम गरीबों-मजदूरों के पेट की भूख मिटाना चाहते है। सात जून को सभी बिहारवासी अपने-अपने घरों में थाली, कटोरा और गिलास बजाएंगे। बाहर से लौटे सभी श्रमिक भाई भी थाली-कटोरा बजा चैन से नींद में सो रही बिहार सरकार को जगाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के दिन कोरोना योद्धाओं के सम्मान में लोगों से थाली, ताली बजाने को कहा था। राजद भी अपने अभियान से इसकी याद दिलाएगी।