फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर इंडिया फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग 

Wed, 09 Mar 2016 10:25 PM IST
राजेश चतुर्वेदी/ अमर उजाला, दिल्ली

सार

  • एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग 
  • तीन महीनों के भीतर यह छठा मौका है, जब यहां इमरजेंसी लैंडिंग कराना पड़ी
विज्ञापन
एअर इंड‌िया - फोटो : file photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बुधवार को एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। दरअसल मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट एआई-634 से एक पक्षी टकरा गया।
विज्ञापन


इसकी वजह से विमान के इंजन में खराबी आ गई थी, जिसके बाद पायलट को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया की फ्लाइट-634 ने राजा भोज एयरपोर्ट से मुंबई के लिए उड़ान भरी थी। इसमें 129 यात्री सवार थे। सभी सुरक्षित हैं।  हालांकि अचानक हुई इस घटना से यात्री सहम गए थे।

बताया गया है कि पक्षी के टकराने से दाएं इंजन के विंग में खराबी आई है। इंजन में सुधार के बाद ही विमान उड़ान भर सकेगा।

एयरपोर्ट निदेशक के. गुणाशेखरन ने बताया कि तकनीकी जांच के बाद ही फ्लाइट रवाना की जाएगी। दिसंबर में भी दो बार यहां प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। उस समय एक गिद्ध प्लेन से टकराया था। तीन महीनों के भीतर यह छठा मौका है, जब यहां इमरजेंसी लैंडिंग कराना पड़ी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें