फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालू की सजा पर तेजस्वी बोले- जेल में बंद मेरे पिता को जान का खतरा 

Sat, 24 Mar 2018 09:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
राजद नेता तेजस्वी यादव
विज्ञापन

दुमका कोषागार मामले में राजद प्रमुख लालू प्रसाद को अब तक की सबसे बड़ी सजा मिलने पर राजद ने जहां उनकी जान को खतरा बताया है वहीं कांग्रेस ने लालू परिवार से सहानुभूति प्रकट करते हुए इसे साजिश करार दिया है।

विज्ञापन


तेजस्वी यादव ने शनिवार को सजा सुनाए जाने के बाद कहा कि रांची के जेल में बंद मेरे पिता को जान का खतरा है। कोर्ट के फैसले पर किसी तरह की टिप्पणी नहीं करते हुए तेजस्वी ने कहा कि लालू के बाहर रहते विरोधियों को चुनाव में जीत नहीं मिल सकती। इसलिए उन्हें जेल में ही बंद रखने की लगातार साजिश रची जा रही है।

तेजस्वी ने कहा कि जनता की अदालत से लालू को न्याय मिल रहा है और आगे भी मिलता रहेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा को बिहार की धरती से खदेड़ कर ही दम लेंगे। इधर, लालू प्रसाद को सजा दिए जाने को कांग्रेस ने साजिश करार दिया।
विज्ञापन


बिहार कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी ने कहा कि लालू परिवार को जानबूझकर परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि साजिश के तहत लालू को फंसाया गया है। इस मामले में लोगों को उम्मीद थी कि फैसला लालू के पक्ष में आएगा। लेकिन इस फैसले से लोगों में निराशा हुई है। उन्होंने ऊपरी अदालत से लालू को न्याय मिलने की उम्मीद जाहिर की।

इस बीच दिल्ली से पटना पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि लालू को सजा कोर्ट दे रही है। जो आज सहानुभूति प्रकट कर रहे हैं वही मुकदमा भी किए थे। भाजपा की सरकार उस वक्त नहीं थी। कम से कम आरोप लगाते समय इतना तो ध्यान रखना चाहिए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें