फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल्थ अपडेट: लालू प्रसाद यादव की हालत गंभीर लेकिन स्थिर, रिम्स ने दी जानकारी

Mon, 21 Feb 2022 08:06 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क अमर उजाला, रांची

सार

लालू प्रसाद के ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव बना हुआ है. सोमवार सुबह उनका शुगर लेवल 70 मिलीग्राम /डीएल दर्ज किया गया था, लेकिन दोपहर तक शुगर लेवल 240 मिलीग्राम/डीएल तक पहुंच गया। उनकी किडनी 20 फीसदी क्षमता से काम कर रही है।
विज्ञापन
लालू प्रसाद यादव - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में इलाज करा रहे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की हालत गंभीर है। लालू प्रसाद यादव की देखभाल के लिए रिम्स ने सात डॉक्टरों की टीम गठित की है। इस टीम के प्रमुख विद्यापति ने सोमवार को उनके स्वास्थ्य को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लालू प्रसाद यादव की हालत फिलहाल स्थिर है। 
विज्ञापन


विद्यापति ने बताया कि लालू प्रसाद के ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव बना हुआ है. सोमवार सुबह उनका शुगर लेवल 70 मिलीग्राम /डीएल दर्ज किया गया था, लेकिन दोपहर तक शुगर लेवल 240 मिलीग्राम/डीएल तक पहुंच गया। उनकी किडनी 20 फीसदी क्षमता से काम कर रही है। विद्यापति ने कहा कि उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर करीब से नजर रखी जा रही है।

लालू यादव डायबिटीज, ब्लड प्रेशर,हृदय रोग और किडनी की बीमारी समेत कम से एक दर्जन से अधिक बीमारियों से पीड़ित है। लालू यादव का इलाज कर रहे डॉक्टर उमेश प्रसाद ने पिछले दिसंबर में ही जानकारी दी थी कि उनकी किडनी सिर्फ 25 फीसदी ही काम कर रही है। उन्हें कभी भी डायलिसिस की जरूरत पड़ सकती है। ऐसे में जेल की सजा काटना लालू यादव के लिए बहुत कष्टदायक माना जा रहा है। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य कारणों से 2017 में दोषी ठहराए जाने के बाद से लालू यादव 31 महीने अस्पताल में और आठ महीने जेल में बिता चुके हैं। 2017 के बाद से उनकी सजा का ज्यादातर हिस्सा रांची के सरकारी मेडिकल कॉलेज राजेंद्र इस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (रिम्स) और दिल्ली के ऑल इंडिया मेडिकल साइंस (एम्स) में बीता। उन्हें रिम्स में अगस्त 2018 को शिफ्ट किया गया था और वे जनवरी 2021 वहां रहे। उसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स लाया गया। बीते साल अप्रैल में झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद एम्स से बाहर निकले। 

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को डोरंडा कोषागार से जुड़े चारा घोटाले के पांचवें और आखरी मामले में पांच साल की सजा सुनाई गई है। रांची की स्पेशल सीबीआई कोर्ट के जज एसके शशि ने यह फैसला सुनाया है। लालू यादव पर 60 लाख रूपये का जुर्माना भी लगाया गया है। यह मामला डोरंडा कोषागार से 139.5 करोड़ रुपये की अवैध निकासी का है। सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने 15 फरवरी को लालू यादव समेत 75 आरोपियों को 15 फरवरी को दोषी करार दिया गया था और 24 को रिहा कर दिया गया था। इनमें से 36 को तीन-तीन साल की सजा मुकर्रर की जा चुकी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें