फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ABP CVoter Exit Poll Live: उत्तर प्रदेश में भाजपा और पंजाब में आप की जीत के आसार, जानें अन्य राज्यों का हाल

Mon, 07 Mar 2022 06:44 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश के पांच राज्यों में चुनाव का उत्सव उत्तर प्रदेश में 7वें चरण की वोटिंग के साथ समाप्त हो गया। अब सभी पार्टियां और उनके प्रत्याशी दस मार्च को आने वाले चुनाव परिणाम का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन उससे पहले टीवी चैनलों और कंपनियों के एग्जिट पोल जारी किए हैं। एबीपी सी वोटर के आंकड़े यहां देखें.... 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ABP News Exit Poll: देश के पांच राज्यों में चुनाव का उत्सव उत्तर प्रदेश में 7वें चरण की वोटिंग के साथ समाप्त हो गया। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर के हजारों उम्मीदवारों की किस्मत अब ईवीएम में कैद हो गई है।
विज्ञापन


अब दस मार्च को आने वाले परिणाम में सामने आएगा कि कौन विधायक बनेगा और कौन सिर्फ प्रत्याशी बनकर ही रह जाएगा। हालांकि, चुनाव के परिणामों से पहले विभिन्न टीवी चैनल और कंपनियों के एग्जिट पोल सामने आ गए हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं एबीपी सी वोटर के सर्वे में किस राज्य में किस पार्टी को कितनी सीटें  मिली हैं।

उत्तर प्रदेश
एग्जिट पोल में भाजपा एक बार फिर सरकार सत्ता में आती दिखाई दे रही है। पिछले चुनाव में करारी हार का सामना करने वाली समाजवादी पार्टी इस बार भी बहुमत से काफी दूर रह गई है। हालांकि, पार्टी ने पहले से बेहतर प्रदर्शन किया है। इस बार भी बसपा और कांग्रेस को लोगों ने पंसद नहीं किया, ये दोनों ही पार्टियां दहाई के आंकड़े पर सिमट गई हैं। 
विज्ञापन

 
पार्टी 2022 में अनुमानित सीट 2017 के परिणाम
भाजपा+ 228-244 325
सपा+ 132-148 54
बसपा 13-21 19
कांग्रेस 04-08 --
अन्य  02-06  05
  कुल सीटें-403  

पंजाब
एग्जिट पोल के अनुसार पंजाब चुनाव में बड़ा उलटफेर देख्नने को मिल सकता है। कांग्रेस को पीछे छोड़कर आम आदमी पार्टी इस बार बहुमत के करीब पहुंचती दिख रही है। अकाली दल गठबंधन और भाजपा गठबंधन को कम सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। 
 
पार्टी 2022 में अनुमानित सीट 2017 के परिणाम
आप 51-61 20
कांग्रेस  22-28 77
अकाली दल+  20-26 77
भाजपा+ 07-13  18
  कुल सीटें-117  

गोवा
एग्जिट पोल के अनुसार राज्य में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलता नहीं दिखाई दे रहा है। हालांकि, भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनती हुई दिखाई दे रही है। अब यहां सरकार बनाने के लिए पार्टियां जोड़तोड़  की राजनीति करते दिखाई देंगी। 
 
पार्टी 2022 में अनुमानित सीट 2017 के परिणाम
भाजपा 13 -17 13
कांग्रेस 12 -16 17
आप 01-05 00
टीएमसी+  05-09 --
अन्य 0-2 10
   कुल सीटें-40  

उत्तराखंड
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल में कांग्रेस को बहुमत मिला और सत्ताधारी दल भाजपा को पिछले चुनाव के मुकाबले भारी नुकसान हुआ है। आप इकाई के आकड़े पर सिमटी नजर आ रही है। 
 
पार्टी 2022 में अनुमानित सीट 2017 के परिणाम
कांग्रेस 32-38 11
भाजपा 26-32 57
आप 0- 02 --
अन्य 3-7 02
  कुल सीटें-70  

मणिपुर
एग्जिट पोल में भाजपा को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है, लेकिन कांग्रेस को पिछले चुनाव के मुकाबले काफी नुकसान हुआ हुआ है। नागा पीपल्स फ्रंट और नेशनल पीप्ल्स पार्टी का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है।
 
पार्टी 2022 में अनुमानित सीट 2017 के परिणाम
भाजपा 23 -27 21
कांग्रेस  12 -16 28
नागा पीपल्स फ्रंट 03-07 --
नेशनल पीपल्स पार्टी  10-14 --
अन्य 02-06 11
  कुल सीटें-60  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें