ओडिशा से छत्तीसगढ़ व उत्तर प्रदेश का सड़क मार्ग गांजा तस्करी का नया सुरक्षित गलियारा बनता जा रहा है। बीती रात छत्तीसगढ़ पुलिस ने पेंड्रा थाना क्षेत्र में एक बस से 20 किलो गांजा बरामद किया। बस दुर्ग से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जा रही थी।
पुलिस द्वारा बस रुकवाते ही चालक और कंडक्टर मौके से भाग निकले। बस को जब्त कर लिया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि इस स्लीपर बस में गांजा तस्कर सवार हैं। इसके बाद पुलिस ने पेंड्रा रोड क्षेत्र में बुधवार देर रात बस को रुकवा लिया। तलाशी में बस में दो बैग गांजे से भरे हुए मिले। इसी बीच ड्राइवर कंडक्टर फरार हो गए। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है।