फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गा प्रसाद के लिए बनेगी 15 क्विंटल की लिट्टी

Sun, 14 Aug 2016 10:28 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला/पटना
विज्ञापन
लिट्टी-चौखा
विज्ञापन
पिपरा बाजार क्षेत्र के पिजावा स्थान दुर्गा मंदिर में अक्टूबर महीने में होने वाले अन्नपूर्णा महायज्ञ के दौरान भक्तों में प्रसाद वितरण के लिए 15 क्विंटल की लिट्टी बनाई जाएगी।
विज्ञापन


इसके निर्माण के लिए जिले के बाहर से विशेषज्ञों को बुलाया जा रहा है। शनिवार को आयोजन समिति की बैठक में इसकी जानकारी देते हुए तैयारी पर चर्चा की गई।

मंदिर के प्रबंधक रामरतन पुरी के अनुसार आगामी 10 से 17 अक्टूबर तक मंदिर पर महायज्ञ का आयोजन होगा।
Trending Videos
विज्ञापन

लिट्टी-चौखा
इसमें कुछ अलग करने के उद्देश्य से विचार विमर्श के बाद तय हुआ कि 15 क्विंटल की लिट्टी बनवाकर उसी का प्रसाद वितरित किया जाएगा। इसके लिए विशेषज्ञों से बातचीत हो गई है।

रामरतन पुरी के अनुसार इसके निर्माण में नौ क्विंटल आटा, दो क्विंटल सूजी, डेढ़ क्विंटल घी, एक क्विंटल शक्कर, 50 किलोग्राम मेवा व 100 लीटर पानी का उपयोग होगा।

इस कार्यक्रम में खेसिया, जंगल जगदीशपुर, जंगल नाहर छपरा, अकबरपुर, पटेरहा आदि गांव के लोग सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें