फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबः 14 साल की नाबालिग के साथ 4 दरिंदों ने की हद पार, मुंह में कपड़ा ठूंसकर बनाया हवस का शिकार

Sun, 22 Apr 2018 11:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Rape, Gangrape
विज्ञापन

मोहड़ी गांव के शिव मंदिर में 4 लोगों ने एक 14 वर्षीय नाबालिक लड़की के साथ गैंगरेप की घटना को रात 2:00 बजे अंजाम दिया। महिला थाना पुलिस यमुनानगर में नाबालिग लड़की की मां की शिकायत पर चारों आरोपियों के विरुद्ध बलात्कार का मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन


गांव मोहड़ी निवासी नूरजहां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने पति के साथ लाडवा किसी काम से गई हुई थी, इसी दौरान रात के 2:00 बजे गांव मोदी निवासी मेहर लाल वह विकास उर्फ काला कश्यप ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उसकी  14 वर्षीय बेटी फरजाना के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। 
आरोपी उसकी बेटी को जबरन घर से उठाकर शिव मंदिर के कमरे में ले गए। जिन्होंने एक-एक करके उसकी बेटी के साथ मुंह मैं कपड़ा ठूंसकर बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। जब वह लाडवा से वापस लौटे तो उनकी बेटी फरजाना ने उन्हें मामले की जानकारी दी, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इस बारे सूचित किया।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद महिला थाना प्रभारी गांव मोड़ी पहुंची और बलात्कार के मामले की जांच की पुलिस ने शिव मंदिर के कमरे से कुछ सबूत इकट्ठा किए हैं। उधर, मामले में नामजद दो अन्य आरोपी गांव जठलाना के बताए जा रहे हैं। सभी आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए जगह-जगह पर दबिश दे रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें