भारत-नेपाल सीमा पर रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। बोलेरो खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि, 14 लोग बुरी तरह घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि हादसा, पिथौरागढ़ जिले से सटे नेपाल के दोती जिले में झूलाघाट के पास हुआ है। बोलेरो में 19 लोग सवार थे। अनियंत्रित होकर कार 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई और पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि अभी मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक, मृतकों में सुरेश(14 वर्ष), खिंतुली देवी(40 वर्ष), कट्टी सार्की (32 वर्ष) निवासी शिखर नपा वार्ड नंबर तीन की मौके पर मौत हुई। जबकि, दो अन्य झाकरी(35 वर्ष) और धौली की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई ।
दुर्घटना में सुना देवी(35 वर्ष), सपना(16 वर्ष), कैलाश(15 वर्ष), सुरेश(17 वर्ष), खीमा देवी (35 वर्ष), बली भुल(40 वर्ष), झंकर(14 वर्ष), अमृत(11 वर्ष), नारु (22 वर्ष), बासु (13 वर्ष), अर्जुन (15 वर्ष), अनोज (दो वर्ष), टिकरा(23 वर्ष) और चालक भीमबहादुर(24 वर्ष) घायल हैं।