फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस दिवाली लक्ष्मी पूरा कर सकती हैं आपका सपना, घर हो सकता है अपना

Sat, 29 Sep 2018 04:37 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
म्हाडा
विज्ञापन

मंहगाई के दौर में घर खरीदने का सपना नामुमकिन सा हो गया है। लेकिन इस दिवाली मां लक्ष्मी ने आपकी प्रार्थना सुन ली तो आपके अपने घर का सपना पूरा हो सकता है । वह भी देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में।  म्हाडा मुंबई बोर्ड इस साल की लॉटरी में पिछले साल की लॉटरी के घरों को जोड़कर 1194 घरों की लॉटरी निकालने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन

महाडा के घर सस्ते होते हैं जिसकी सबसे ज्यादा मांग मध्यम वर्गीय लोगों में होती हैं जो अपनी कमाई से एक मकान खरीदने के लिए धन जमा करते हैं। वैसे ये पहली बार नहीं है जब म्हाडा मुंबई बोर्ड घरों की लॉटरी लगा रहा है। इससे पहले पिछली बार म्हाडा की लॉटरी की संख्या कम हो गई थी, जिसके बाद उसकी कार्यशैली पर सवाल खड़े किए गए थे। 

इस बार म्हाडा ने अपनी साख को और बेहतर और मजबूत बनाने के लिए नये 1194 घरों को शामिल किया है। हालांकि, लॉटरी कब होगी इसके बारे में अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है लेकिन इसके लिए म्हाडा हर बार की तरह विज्ञापन जारी करेगी।
विज्ञापन

 

म्हाडा के अधिकारियों के मुकाबिक इस बार 1194 घरों में 500 घर अल्प आयवर्ग के लोगों (ईडब्ल्यूएस) और 300 घर निम्न आयवर्ग (एलआईजी) के लिए आरक्षित रखे गए हैं। ये घर प्रतीक्षा नगर, एंटॉप हिल, मुलुंड और गोरेगांव में स्थित हैं। पिछली बार जो घर आवंटित नहीं हुए थे उन्हे इस बार 136 उन घरों को भी शामिल किया गया है, जो पिछली बार लॉटरी में शामिल नहीं हो पाए थे। इनमें परेल डिवीजन के 68 घर भी हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें