फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालघर में मरने वाले संत,मारने वाले अपराधी दोनों हिन्दू, सांप्रदायिक रंग न दें- संजय राउत

Mon, 20 Apr 2020 08:23 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत - फोटो : ANI (File)
विज्ञापन
शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने गुजरात के बार्डर और आदिवासी क्षेत्र पालघर में संतों की हत्या पर गहरा क्षोभ व्यक्त किया है। संजय राउत ने कहा कि यह घटना बेहद निंदनीय, दुर्भाग्यपूर्ण है और राज्य के गृहमंत्री ने कार्रवाई के बाबत ठोस कदम उठाया है।

विज्ञापन

संजय राउत ने कहा कि राज्य सरकार हर संभव कार्रवाई कर रही है और इस मामले में किसी तरह की राजनीति करना उचित नहीं है।

ग्राम पंचायत भाजपा के कब्जेवाली

संजय राउत ने कहा कि जहां यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है, वह गुजरात राज्य से सटा क्षेत्र है। आदिवासी इलाका है। ग्राम पंचायत पर भाजपा का दबदबा है, लेकिन वह इसको लेकर कोई राजनीति नहीं करना चाहते। यह समय इसके लिए ठीक नहीं है।

इस मामले में केंद्र सरकार ने भी रिपोर्ट मांगी है। इसमें कोई बात नहीं है। भाजपा के कुछ नेताओं ने मुद्दा उठाया, यह भी ठीक है। सबको अपनी बात रखने, सरकार से कार्रवाई की मांग करने का अधिकार है।

कोई सांप्रदायिक रंग न दे, मरने, मारने वाले दोनों हिन्दू

संजय राउत ने कहा कि कुछ लोग इसे सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की और मेरी उनसे विनती है कि इसे सांप्रदायिक रंग न दें। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में मरने और मारने वाले दोनों ही हिंदू हैं।

विज्ञापन


दो संत रात में गाड़ी से जा रहे थे। उन्हें गां ववालों ने वहां रोका और इस तरह की दुखद घटना को अंजाम दे दिया। राज्य सरकार ने तत्काल ठोस कदम उठाते हुए त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। इसमें अबतक 110 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें