फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर मुंबई-पुणे को सेना के हवाले करने की अफवाह, सरकार ने शुरू की जांच

Wed, 27 May 2020 08:53 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
प्रवासी मजदूर - फोटो : PTI (File)
विज्ञापन
मुंबई और पुणे शहरों में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अफवाहों का दौर भी शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर संदेश भेजे जा रहे हैं कि मुंबई और पुणे में 10 दिनों तक सख्ती से लॉकडाउन का पालन कराने के लिए सेना तैनात की जा रही है।
विज्ञापन


लेकिन गृहमंत्री अनिल देशमुख ने इसे निराधार बताते हुए कहा कि महाराष्ट्र साइबर सेल ने अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। देशमुख ने अपील की है कि लोग इस तरह के झूठे मैसेज फॉरवर्ड ना करें।

मुंबई में बीते एक महीने में दूसरी बार सेना तैनात होने की अफवाह फैली है। मुंबई पुलिस ने ऐसे संदेश फॉरवर्ड करने से लोगों को बचने की सलाह दी।

बता दें कि फॉरवर्ड किए जा रहे फर्जी संदेश में दावा किया जा रहा है कि पूरी मुंबई और पुणे 10 दिनों तक सेना के अधीन रहेंगे, इसलिए पहले से ही अनाज-सब्जी जैसे जरूरी सामान इकट्ठा कर लें।
विज्ञापन


उद्धव ठाकरे शहरों का नियंत्रण सेना के हाथ में देने जा रहे हैं। महाराष्ट्र सरकार शहरों में पूरे लॉकडाउन का ऐलान करने से पहले बैठक कर रही है। इसकी घोषणा कभी भी हो सकती है। 

विपक्ष की साजिश-कांग्रेस

महाराष्ट्र कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत ने आशंका जताई है कि अफवाहों के पीछे विपक्ष की साजिश हो सकती है। उन्होंने ट्वीट किया है कि राज्य में अफरा-तफरी का माहौल बनाने के लिए इस तरह के मैसेज सोशल मीडिया के जरिए प्रसारित किए जा रहे हैं इसके पीछे एक बड़ी साजिश है और इसमें विपक्ष का  हाथ हो सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें