फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र में पांच हजार के पार हुई कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या

Tue, 21 Apr 2020 09:05 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

  • राज्य में 552 कोरोना के नए संक्रमित सामने आए, 251 की मौत
  • मंगलवार को 19 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई इसमें से 12 मुंबई के
विज्ञापन
Corona testing - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 5218 हो गई, जिसमें से 3451 मरीज अकेले मुंबई में पाए गए हैं।

विज्ञापन


वहीं, मंगलवार को 552 कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए और 19 मरीजों की मौत हो गई। इससे राज्य में अब तक कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या 251 हो गई है।

महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में मंगलवार को जिन 19 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई इसमें से 12 मुंबई के हैं। इसके अलावा 3 पुणे के, 2 ठाणे के दो, सांगली और पिंपरी-चिंचवड़ के एक-एक मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन


इसमें से 9 मरीज 60 साल से अधिक उम्र के हैं। वहीं, 40 से 59 के बीच के 9 और 40 उम्र के एक मरीज का समावेश है। मंगलवार को 151 मरीज उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिए गए और अब तक 722 मरीज अस्पतालों से घर भेजे जा चुके हैं।

एक महीने में कोरोना वायरस की चपेट में आए 49 पुलिसकर्मी

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 53 पत्रकारों के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अब 39 पुलिसकर्मियों के कोरोना की चपेट में आने की जानकारी सामने आई है। यह महाराष्ट्र में कोरोनो के संक्रमण की यह भयावह तस्वीर है। इनमें 11 पुलिस अधिकारी और 38 पुलिसकर्मी शामिल हैं।
यह आंकड़ा राज्य में लॉकडाउन लागू होने यानि 22 मार्च से 21 अप्रैल तक का है।

लॉकडाउन में पुलिस पर हमला करने वाले 411 लोग गिरफ्तार

महाराष्ट्र पुलिस ने एक महीने में लॉकडाउन का उल्लंघन करने के मामले में आईपीसी की धारा 188 के तहत 60 हजार से अधिक मामले दर्ज किए हैं। वहीं, 13,381 लोगों को लॉकडाउन के उल्लंघन के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

इसके अलावा पुलिस पर हमला करने के आरोप में 411 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इसी कालावधि में पुलिस ने 41,768 वाहन भी जब्त किए हैं।

सरकार ने रद्द की मुंबई-पुणे को मिली छूट, अखबार भी नहीं बंटेंगे

महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई और पुणे में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए 20 अप्रैल से दी गई ढील रद्द कर दी है। वहीं, इन दोनो शहरों में अखबार बांटने पर भी रोक लगा दी गई है। राज्य सरकार ने 20 अप्रैल से कुछ छूट दी थी, लेकिन मंगलवार को संशोधित अधिसूचना जारी कर केवल अनाज, जीवनावश्यक बस्तु, औषधि और मेडिकल उपकरणों को ही ले जाने और ले आने की छूट दी गई है।

ई-कॉमर्स कंपनियों का इलेक्ट्रिकल व इलेक्ट्रॉनिक्स वस्तुओं के परिवहन की छूट रद्द की गई है। वहीं, मिठाई और नमकीन की दुकान खोलने, कंस्ट्रक्शन और आईटी कंपनियों को दफ्तर से काम करने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।

कस्तूरबा अस्पताल से अब तक 100 लोग डिस्चार्ज

मुंबई में आर्थर रोड जेल के सामने संसर्गजन्य रोगों के लिए अलग से बने कस्तूरबा हॉस्पिटल में मंगलवार तक 100 कोरोना पाजिटिव मरीज ठीक होकर अपने घर गए।

कस्तूरबा अस्पताल के मुताबिक 100वां मरीज मंगलवार को डिस्चार्ज किया गया। कस्तूरबा अस्पताल में सबसे पहले मार्च के दूसरे सप्ताह में कोरोना का पहला मरीज भर्ती हुआ था।

जिन लोगों को कोरोना संक्रमण के उपचार के बाद डिस्चार्ज दिया गया है उनमें 60 पुरुष और 40 महिलाओं का समावेश है। इसमें भी 60 वर्ष से अधिक उम्र के 24 वरिष्ठ नागरिक और 10 साल से कम उम्र के 7 बच्चे शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें