अशोक सिंहल को भारत रत्न देने की मांग
अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए हुए भूमिपूजन के दौरान मुंबई की संस्था पृथक पूर्वांचल ट्रस्ट ने काशी-विश्वनाथ मंदिर भाइंदर में शिलापूजन कार्यक्रम अयोजित किया। इस अवसर पर ट्रस्ट की ओर से राम मंदिर आंदोलन के लिए अपना संपूर्ण जीवन न्योछावर कर देने वाले अशोक सिंहल भारत रत्न की मांग का संकल्प लिया गया।
शिलापूजन कार्यक्रम के आयोजक प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता पैनल के सदस्य एडवोकेट राजकुमार मिश्र ने बताया कि भाईंदर स्थित काशी-विश्वनाथ मंदिर में पूजित शिला के साथ ट्रस्ट की तरफ से 51000 रुपये और चांदी की ईंट राम मंदिर निर्माण के लिए दी जाएगी। ट्रस्ट के पदाधिकारियों का दल जल्द ही अयोध्या जाएगा। इस कार्यक्रम में सुमन कोठारी, प्रवीण शुक्ला, रामचंद्र वर्मा, मुकेश चेतन मनोज तिवारी आदि उपस्थित रहे।