फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: शादी से इनकार पर सिरफिरे ने युवती की चाकू मारकर की हत्या; खेलते समय रस्सी में उलझी बच्ची की मौत

Wed, 31 Jul 2024 12:26 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

 पुणे में दो महिलाओं ने आरोप लगाया है कि लड़की बहिन' योजना में बिना बताए उनकी तस्वीरें इस्तेमाल की गई हैं। पुणे की एक अदालत ने लोनावला दोहरे हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी को बरी कर दिया है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र अपडेट - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुणे में शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर एक सिरफिरे ने चाकू मारकर युवती की जान ले ली और फरार हो गया। रविवार देर रात खेड़ तहसील के अंबेथान में हुई इस वारदात के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। उधर, पुलिस ने 12 घंटों के भीतर आरोपी अविराज खरात (22) को सतारा जिले से सोमवार को गिरफ्तार किया। बाद में उसे कोर्ट में पेश किया गया, जिसने उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया।

विज्ञापन

एक अधिकारी ने कहा, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि प्राची माने (21) ने उसका शादी का प्रस्ताव स्वीकार कर दिया था, जिससे वह नाराज था। दोनों सांगली के निवासी थे। पिंपरी पिंचवड़ थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस बीच मुंबई के शिवाजी नगर इलाके में घर में खेल रही एक सात साल की बच्ची रस्सी की सीढ़ी से उलझ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि रविवार दोपहर को आकृति सिंह अपने भाई-बहनों और एक दोस्त के साथ लुका-छिपी खेल रही थी, तभी रस्सी की सीढ़ी उसके गले में उलझ गई। हादसे के वक्त उसके माता-पिता घर से बाहर थे। उसकी बड़ी बहन ने मदद के लिए आवाज लगाई, जिसके बाद पड़ोसियों ने उसे निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज मिलने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


'लड़की बहिन' योजना के विज्ञापन में तस्वीरें बिना अनुमति के इस्तेमाल कीं
पुणे में दो महिलाओं ने आरोप लगाया है कि महाराष्ट्र सरकार की 'लड़की बहिन' योजना के विज्ञापन में उनकी तस्वीरों को बिना अनुमति के इस्तेमाल किया गया है। मामले में महिलाओं ने स्थानीय भाजपा विधायक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं होर्डिंग लगवाने वाले शिवाजीनगर विधायक सिद्धार्थ शिरोले ने कहा कि महिलाओं को ठेस पहुंचने पर उन्होंने माफी मांगी है लेकिन यह होर्डिंग एक बाहरी एजेंसी ने डिजाइन किया है।

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने प्रियव्रत मंधाना को हिरासत में लिया

एक विशेष अदालत ने मंगलवार को मुंबई स्थित एक दिवालिया कंपनी के पूर्व उपाध्यक्ष प्रियव्रत मंधाना को 975 रुपये से अधिक के कथित बैंक ऋण धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 2 अगस्त तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया है। 

कंपनी के पूर्व अध्यक्ष और प्रबंधक निदेशक (सीएमडी) पुरूषोत्तम मंधाना के बेटे प्रियव्रत मंधाना को धोखाधड़ी के मामले में ईडी ने सोमवार को गिरफ्तार किया था और धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत उन पर मामला मामला दर्ज किया।


 

Pune: 2017 में लोनावला दोहरे हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी बरी
पुणे की एक अदालत ने 2017 में लोनावाला के पास एक जंगल में एक लड़की सहित दो इंजीनियरिंग छात्रों की हत्या के मुख्य आरोपी को बरी कर दिया है। बचाव पक्ष के एक वकील ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश महेंद्र महाजन ने आरोप साबित ना होने पर सलीम शेख को बरी कर दिया है।

 

विज्ञापन

बैंक धोखाधड़ी में पूर्व सांसद व बेटे के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल
करोड़ों की बैंक धोखाधड़ी मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने पूर्व सांसद ईश्वरलाल जैन और उनके बेटे मनीष जैन समेत तीन आभूषण कंपनियों और उनके प्रमोटरों के खिलाफ अदालत में आरोपपत्र दायर किया। केंद्रीय जांच एजेंसी ने पीएमएलए के तहत आरोप पत्र 26 जुलाई को दाखिल किया था। इनमें राजमल लखीचंद ज्वैलर्स प्रा.लि., आरएल गोल्ड प्रा.लि., मनराज ज्वैलर्स प्रा.लि. और उनके प्रमोटर, निदेशक और गारंटर शामिल हैं। अविभाजित राकांपा के पूर्व कोषाध्यक्ष और शरद पवार के करीबी ईश्वरलाल जैन पूर्व राज्यसभा सदस्य हैं। उनके बेटे मनीष जैन महाराष्ट्र विधान परिषद के पूर्व सदस्य हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें