महाराष्ट्र में आगामी 3 मई के बाद लॉकडाउन समाप्त होने पर उद्योग-थंधे फिर से शुरू होने की संभावना है। फिलहाल, प्रदेश में उद्योग बंद पड़े हुए हैं जिससे बिजली की खपत में काफी कमी आई है। लेकिन उद्योगों के शुरू होने पर भरपूर बिजली आपूर्ति के लिए ऊर्जा विभाग ने कमर कस ली है।
डॉ. राउत ने कहा कि केंद्र सरकार ने लॉकडाउन में कुछ छूट दी है, जिससे कुछ उद्योग शुरू हो रहे हैं। हमनें उद्योगों से संपर्क कर कहा है कि वे अपनी जरूरत बताएं, जिसके हिसाब से बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि लॉकडाउन में ऊर्जा विभाग की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। हम 24 घंटे बिजली आपूर्ति कर रहे हैं। बिजली दरों में भी कमी की गई है। तीन महीने के लिए बिजली बिल वसूली में भी रियायत दी गई है।
प्रदेश कांग्रेस के कार्याध्यक्ष राउत ने कहा कि कोरोना संकट में कांग्रेस की ओर से प्रतिदिन 60 हजार लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। पार्टी की तरफ शुरू हेल्पलाइन पर अभी तक 70 हजार फोन कॉल्स आए हैं।
डॉ. राउत ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को विधान परिषद का सदस्य मनोनीत कर राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी को संविधान का पालन करना चाहिए। राज्यपाल को संविधान के मुताबिक राज्य मंत्रिमंडल का फैसला मानना चाहिए।