फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनावः कांग्रेस ने सिर्फ एक सीट पर उतारा उम्मीदवार

Sat, 09 May 2020 09:44 PM IST
मुकेश कुमार झा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

  • थोरात ने ट्वीट कर घोषित किया दुसरे उम्मीदवार का नाम
  • मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निर्विरोध चुने जाने पर बढ़ा संदेह 
विज्ञापन
सोनिया गांधी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में विधान परिषद चुनाव के लिए कांग्रेस ने भी भाजपा की तरह अपने दिग्गजों को झटका देते हुए सिर्फ एक नए चेहरे को उम्मीदवारी दी है। लेकिन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बालासाहेब थोरान ने ट्वीट कर दूसरे उम्मीदवार का नाम घोषित कर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर दबाव बना दिया है। इससे उद्धव ठाकरे का निर्विरोध चुने जाने के रास्ते अवरोध उत्पन्न हो सकता है।

विज्ञापन


शनिवार को कांग्रेस की ओर से अधिकृत तौर पर राजेश राठौड़ की उम्मीदवारी घोषित की गई। लेकिन, देर शाम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बालासाहेब थोरात ने ट्वीट किया कि बीड जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकिशोर उर्फ पापा मोदी कांग्रेस के दूसरे उम्मीदवार  होंगे। राज्य में शिवसेना की अगुवाई वाले तीन दलों की महाविकास आघाड़ी सरकार में शिवसेना और एनसीपी ने दो सीटों पर लड़ने की घोषणा की है जबकि कांग्रेस को एक सीट पर उम्मीदवारी देने की चर्चा शुरू थी। जबकि प्रदेश कांग्रेस पहले से ही इस पर राजी नहीं थी।  

महाराष्ट्र में हो रहे विधान परिषद की 9 सीटों के लिए आगामी 21 मई को चुनाव होने वाला है। विधान परिषद उम्मीदवार घोषित किए गए प्रदेश कांग्रेस के सचिव राठोड जालना जिला परिषद के सभापति रह चुके हैं। शिवसेना चाह रही थी कि मतदान की नौबत न आए। लेकिन थोरात के ट्वीट ने चुनाव को नया मोड़ दे दिया है। वहीं, भाजपा के चार उम्मीदवार पहले ही नामांकन कर चुके हैं। कांग्रेस से उम्मीदवारी के लिए पूर्व मंत्री नसीम खान, अनिस अहमद, पार्टी प्रवक्ता सचिन सावंत और प्रदेश कांग्रेस कार्याध्यक्ष सहित कई वरिष्ठ नेता इच्छुक थे। लेकिन पार्टा हाईकमान ने नए चेहरे को मौका दिया है।
विज्ञापन


पंकजा मुंडे ने समर्थकों से कहा परेशान न हो
विधान परिषद चुनाव में भाजपा से उम्मीदवारी न मिलने दुखी पूर्वमंत्री पंकजा मुंडे ने अपने समर्थकों से अपील की है कि वे हतोत्साहित न हो। शनिवार को पंकजा ने ट्विट किया कि वह आगामी विधान परिषद चुनाव के लिए पार्टी द्वारा नामित नहीं किए जाने से नाराज नहीं हैं। पंकजा मुंडे ने कहा कि हम दोनों एक-दूसरे के लिए हैं और साहेब (पिता गोपीनाथ मुंडे) का आशीर्वाद है। पंकजा मुंडे पिछले साल विधानसभा चुनावों में परली सीट से अपने चचरे भाई और एनसीपी नेता धनंजय मुंडे से हार गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें