कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र में निर्माण क्षेत्र के मजदूरों के लिए सरकार ने दो हजार रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। राज्य के श्रम मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने शनिवार को कहा कि जल्द ही यह राशि सीधे करीब 12 लाख पंजीकृत मजदूरों के खाते में भेजी जाएगी।
महाराष्ट्र भाजपा प्रवक्ता श्वेता शालिनी ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने जो निर्णय अब लिया है, वह उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पहले ही घोषित कर दिया था। यूपी सहित कई राज्यों के मजदूरों के खाते में पैसे भी पहुंच चुके हैं।
सिर्फ रजिस्टर्ड कंस्ट्रक्शन वर्कर को ही क्यों। माथाड़ी कामगार और गैर-पंजीकृत मजदूरों के लिए भी आर्थिक मदद मिलनी चाहिए। श्वेता ने कहा कि राज्य में 12 लाख पंजीकृत मजदूर हैं, जो मार्च 2019 तक 10 लाख थे।
सेस के तहत सरकारी खजाने में 6400 करोड़ रुपये जमा थे, जो अब बढ़कर करीब 9500 करोड़ रुपए हो गए हैं। सरकार चाहे तो गैर-पंजीकृत मजदूरों की भी मदद कर सकती है।
----------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
प्रदेश जमा सेस राशि (करोड़ में) खर्च मजदूरों की संख्या प्रति मजदूर जमाराशि
-----------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
महाराष्ट्र 6,462 402 9.89 लाख 65,339 रुपये
उत्तर प्रदेश 3,895 1,050 42.08 लाख 9,254
केरल 1,652 1,886 14.91 लाख 11,093
कर्नाटक 5,071 4,519 15.42 लाख 32,876
राजस्थान 2,057 1,163 20.49 लाख 10,038