फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब अजित पवार ने प्रवासी मजदूरों के लिए विशेष ट्रेन चलाने की मांग की

Thu, 23 Apr 2020 06:01 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

  • मुंबई और पुणे से विशेष ट्रेन चलाने के लिए रेलमंत्री को लिखा पत्र
  • इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने की थी स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग
विज्ञापन
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बाद अब उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने मुंबई और पुणे में रह रहे दूसरे राज्यों के मजदूरों को उनके गांव छोड़ने के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग की है।

विज्ञापन


अजित पवार ने रेल मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि तीन मई को लॉकडाउन खत्म होने के बाद, महाराष्ट्र में फंसे कामगारों को उनके गृह राज्यों तक ले जाने के लिये मुंबई और पुणे से विशेष ट्रेनें चलाई जाएं।

पवार ने गोयल को लिखे पत्र में कहा है कि महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में फंसे प्रवासी मजदूर लॉकडाउन खत्म होने के बाद अपने गृह राज्य जाने के लिये बड़ी संख्या में बाहर निकल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इससे कानून-व्यवस्था की समस्या खड़ी हो सकती है।
विज्ञापन


पवार ने कहा कि इससे बचने के लिये रेल मंत्रालय को विशेष ट्रेनें चलानी चाहिए। इससे पहले मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुंबई आई केंद्रीय टीम से प्रवासी मजदूरों के लिए विशेष ट्रेन चलाने की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि राज्य सरकार उनके खाने-पीने की व्यवस्था कर रही है, लेकिन वे घर जाना चाहते हैं और इसके लिए आंदोलन पर उतारू हो जाते हैं।

तो मरकज की तरह बढ़ जाएगा कोरोना संक्रमण- गडकरी

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने दूसरे राज्यों के मजदूरों के लिए विशेष ट्रेन चलाने की मांग ऐसे समय की है, जब केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एक दिन पहले ही इसे अव्यवहारिक बता चुके हैं।

गडकरी ने बुधवार को एक मराठी न्यूज चैनल से बातचीत में कहा था कि मुंबई में रह रहे प्रवासी मजदूरों के लिए अभी ट्रेन चलाना संभव नहीं है क्योंकि इससे दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात के मरकज की तरह कोरोना वायरस का संक्रमण हो सकता है।

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें