फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाई हैं सोनू सूद, यह जान कर खुशी हुई, बोले देवेंद्र फडणवीस

Mon, 08 Jun 2020 08:44 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
Sonu Sood - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री व विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि बालीवुड अभिनेता सोनू सूद भाजपाई हैं। यह सुनकर हमें खुशी हुई है। सोमवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में फडणवीस ने कहा कि शिवसेना का विश्वास नजर आता है कि अच्छे काम करने वाले लोग भाजपा में हैं।
विज्ञापन


इसलिए हम शिवसेना का आभार व्यक्त करते हैं। लेकिन सोनू पर अन्याय नहीं होना चाहिए।

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सोनू ने अपने भरोसे और हिम्मत पर प्रवासी मजदूरों को गांवों में पहुंचाने का काम किया है। इसकी प्रशंसा होनी चाहिए।

संकट काल मदद करने वालों का हौसला बढ़ाना चाहिए। लेकिन रविवार को सोनू के साथ जिस तरीके से व्यवहार हुआ है वह गलत है।

फडणवीस ने कहा कि मैं जब राज्य का मुख्यमंत्री था, तो सरकार ने जलयुक्त शिवार योजना शुरू की थी। जलयुक्त शिवार योजना के लिए अभिनेता नाना पाटेकर के नाम फाउंडेशन और अभिनेता आमिर खान के पानी फाउंडेशन ने काम किया।

उस समय सरकार ने इन संस्थाओं की मदद की थी।

बैकफुट पर आए राऊत, सोशल मीडिया पर आलोचना

शिवसेना के मुखपत्र के साप्ताहिक स्तंभ में अभिनेता सोनू सूद के पीछे भाजपा का हाथ बताने वाले सांसद संजय राऊत सोमवार को बैकफुट पर आ गए। उनको अपनी ही पार्टी का साथ नहीं मिला।
विज्ञापन


राऊत के कारण सोशल मीडिया पर शिवसेना की जम कर आलोचना हुई। इसके बाद शिवसेना ने देर रात डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश की।

दिन भर चले विवाद के बाद सोनू सूद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मिलने मातोश्री में पहुंच गए।

आदित्य ने डाला विवाद पर पर्दा

सूत्रों के अनुसार इस मामले में पर्दा डालने का फैसला आदित्य का ही था। आदित्य के कहने पर कांग्रेस नेता व प्रदेश के वस्त्रोद्योग मंत्री असलम शेख सोनू के साथ रविवार को देररात मातोश्री पहुंचे थे।
विज्ञापन


इसके बाद आदित्य ने ट्वीट किया कि हम मिलकर साथ काम करेंगे। इस मामले के बाद एक बात स्पष्ट हो गई है कि आदित्य ही आगे शिवसेना की लाइन तय करेंगे।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें