फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: मुंबई में 4 करोड़ रुपये कैशबैक धोखाधड़ी के आरोप में पूर्व बैंक कर्मचारी गिरफ्तार, इस तरह की ठगी

Sun, 28 Aug 2022 11:51 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार


मई माह में बैंक की तरफ से नितिन खरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के आधार पर नितिन खरे को गिरफ्तार कर लिया गया है। खरे एक संविदा कर्मचारी थे और बैंक ग्राहकों की खरीदारी और कैशबैक का डेटा संभालते थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई में चार करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने बैंक के एक पूर्व कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। बैंक के 41 वर्षीय पूर्व कर्मचारी ने क्रेडिट कार्ड धारकों को मिलने वाले कैशबैक के जरिए धोखाधड़ी की। 
विज्ञापन


साकी नाका पुलिस के अधिकारी ने बताया कि मई माह में बैंक की तरफ से नितिन खरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के आधार पर नितिन खरे को गिरफ्तार कर लिया गया है। खरे एक संविदा कर्मचारी थे और बैंक ग्राहकों की खरीदारी और कैशबैक का डेटा संभालते थे। आरोपी ने 83 क्रेडिट कार्डों पर अर्जित कैशबैक के जरिए बैंक से चार करोड़ रुपये की ठगी की।

2021 में की गई ठगी
आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही साका नाका पुलिस के सामने आया था कि यह धोखाधड़ी जनवरी से अगस्त 2021 के बीच की गई। यह मामला तब सामने आया जब बैंक के कुछ ग्राहकों ने खरीदारी के बावजूद अपने क्रेडिट कार्ड खातों में कैशबैक न आने की शिकायत बैंक में दर्ज कराई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के एक दोस्त ने कथित तौर पर अलग-अलग लोगों को क्रेडिट कार्ड मुहैया कराए और उसने अपने दोस्तों के क्रेडिट कार्ड खातों में फर्जी कैशबैक का लाभ दिया था। कैशबैक का लाभ लेने वाले सभी नासिक के बताए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


अभी कई की और हो सकती है गिरफ्तारी
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, क्रेडिट कार्ड कैशबैक ठगी के मामले में अभी कई और गिरफ्तारियां होने की उम्मीद है। पुलिस जांच में कई नए नाम सामने आए है। जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। हालांकि, नितिन खरे की गिरफ्तारी के बाद सभी फरार बताए जा रहे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें