फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: महाराष्ट्र में सबसे पहले कोरोना संक्रमित दंपति स्वस्थ, अब तक 15 हो चुके हैं ठीक

Wed, 25 Mar 2020 08:18 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

  • डिस्चार्ज करते समय डॉक्टरों ने दंपति को भेंट किया गुलाब का फूल 
  • राज्यभर में 22 हजार 118 कमरे तैयार, इनमें 55 हजार 707 बिस्तर लगा सकेंगे
विज्ञापन
The first Corona free couple being discharged at the Naidu hospital in Pune - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों की संख्या दिनोदिन बढ़ती जा रही है। जो चिंता का विषय है। लेकिन इस बीच एक अच्छी खबर भी सामने आई है। वह यह कि महाराष्ट्र में जो सबसे पहले कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला था, वह पूर्णरूप से स्वस्थ हो गया है और उसे अस्पताल से डिस्चार्ज भी मिल गया है।

विज्ञापन


पुणे-सातारा रोड पर स्थित नायडू अस्पताल में 14 दिन इलाज के बाद बुधवार को जब एंबुलेंस राज्य के पहले कोरोना पॉजिटिव मरीज को अस्पताल से उसके घर छोड़ने जाने लगी तो डॉक्टरों ने दंपति को गुलाब का फूल देकर उनका अभिनंदन किया।

पुणे की महापौर ने बताया कि 9 मार्च को राज्य में सबसे पहले पुणे में ही पत्नि-पत्नी के संक्रमित होने का मामला सामने आया था, जिन्हें नायडू अस्पताल में भर्ती किया गया था। वे दुबई से मुंबई और फिर टैक्सी से पुणे आए थे।
विज्ञापन


दो बार कोरोना टेस्ट निगेटिव आने के बाद उसे डिस्चार्ज किया गया है। इधर, स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि राज्य में अब तक 15 से ज्यादा मरीज कोविड-19 की बीमारी से स्वस्थ भी हो चुके हैं।

पीडब्लूडी ने उपलब्ध कराए 22 हजार 118 कमरे

कोरोना के प्रकोप के मद्देनजर राज्य के सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्लूडी) ने राज्यभर में 22 हजार 118 कमरे तैयार किए हैं। इनमें 55 हजार 707 बिस्तर लगाए जा सकेंगे। बुधवार को राज्य के पीडब्लूडी मंत्री अशोक चव्हाण ने यह जानकारी दी।

चव्हाण ने कहा कि कोरोना वायरस मद्देनजर पीडब्लूडी ने राज्य के कोने-कोने में स्थित सभी सरकारी इमारतों में 22 हजार 118 कमरे प्रशासन के लिए उपलब्ध करा दिए हैं। इनमें विश्राम गृह, हॉस्टल, नए तैयार सरकारी इमारत, जिनका अभी तक लोकार्पण नहीं हुआ है, आदि शामिल हैं।

इन कमरों का इस्तेमाल कोरोना संदिग्धों को क्वारंटीन करने और अस्थाई अस्पताल के तौर पर किया जा सकेगा। चव्हाण ने बताया कि आपता प्रबंधन विभाग ने कई जगहों पर इनका इस्तेमाल शुरू भी किया है।

उन्होंने बताया कि कोरोना का प्रभाव रोकने के लिए पूरे देश में लॉक डाउन है। हालांकि महाराष्ट्र में हालात काबू में हैं। लोगों को परेशान होने की जरुरत नहीं है। हर परिस्थिति से निपटने के लिए राज्य सरकार तैयार है।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें