महाराष्ट्र में बीच सड़क इंसानियत मरती रही और बुत बने लोग एक युवक को अपनी आंखों के सामने मरते देखते रहे। यहां दो बाइकें आपस में भिड़ गईं, जिसपर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद एक बाइक में आग लग गई, पर उसे चलाने वाले व्यक्ति की टांगे बाइक में ही दबी रह गई। इस दौरान लोग आते जाते रहे, पर किसी ने मदद नहीं की।
जिसकी वजह से युवक की बाइक के साथ ही जलने से मौत हो गई। इस दौरान मदद भले ही किसी न की हो, पर वीडियो बनाने के लिए तमाम तमाशबीन लोग खड़े रहे। इसी हादसे में घायल दूसरे व्यक्ति की भी अस्पताल में मौत हो गई।
ये घटना महाराष्ट के बीड की है। जहां एक व्यक्ति हाइवे पर ही जलता रहा, पर कार हो या बाइक सवार लोग. कोई उसकी मदद के लिए नहीं रुका और वो युवक सड़क पर ही जमकर स्वाहा हो गया।
पुलिस ने बताया कि सूचना के बाद दब पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। उसकी पहचान भी नहीं हो सकी है। बाइक भी बुरी तरह से जल गई है, जिसकी जानकारी स्थानीय वरिवहन विभाग के कार्यालय को दी गई है। इस हादसे में मारे गए व्यक्ति की पहचान तभी हो पाएगी, जब परिवहन विभाग से जानकारियां मिलेंगी।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी तक ये पता नहीं चल पाया कि हादसा किसकी गलती से हुआ। पर मृतक की पहचान हमारी पहली प्राथमिकता है।