फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासियों पर पूर्व पायलट का दिल पसीजा, बस और कार से भेजा यूपी

Sun, 17 May 2020 07:53 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
मुंबई से जाते श्रमिक - फोटो : Amar Ujala (File)
विज्ञापन

कोरोना महामारी में लॉकडाउन के चलते मुंबई के प्रवासी श्रमिक सबसे ज्यादा परेशान हैं। लॉकडाउन के चलते कई डेढ़ महीने से बेरोजगारी के कारण पाई-पाई को मोहताज हो चुके श्रमिकों की मदद के लिए कई दानशील आगे आए हैं।

विज्ञापन


उन्ही में से एक है एयर इंडिया के पूर्व पायलट कैप्टन करन सिंह, जिन्होंने अपने खर्चे से बस और रेल टिकट बुक कर प्रवासियों को गांव भेजने में मदद की। पेशे से पायलट करन सिंह मुंबई में रहते हैं। यूपी के प्रवासी मजदूरों के मुंबई से पैदल जाने के दृश्यों ने उन्हें अंदर से हिला कर रख दिया।

कैप्टन करन ने इन प्रवासी मजदूरों को अपने खर्चे पर बसों से मुंबई से यूपी पहुंचाने की हिम्मत दिखाई। अपनी 14 इनोवा कार से प्रयागराज जनपद के लोगों को मुंबई से यूपी भेजना शुरू कर दिया। इसके लिए बकायदा यूपी और महाराष्ट्र सरकार से इजाजत ली।
विज्ञापन


कैप्टन करन सिंह पिछले 25 दिनों से लगातार 14 इनोवा  कार से तकरीबन ढाई सौ से ज्यादा लोगों को मुंबई से प्रतापपुर, प्रयागराज भेज चुके हैं। मुंबई से यूपी पहुंचे एक प्रवासी संजय गौड़ का कहना है कि करन ने मजदूरों के लिए वह सब किया जो सरकार को करना चाहिए था।

कैप्टन ने अब तक पांच सौ से ज्यादा श्रमिकों को मुंबई से यूपी अपने खर्चे पर भेज चुके हैं। इसके अलावा करन ने रेलवे के अधिकारियों से मिलकर स्पेशल ट्रेन में 7 अतिरिक्त कोच लगवाये हैं और उसका भुगतान भी अपनी जेब से किया है। उनकी इस पहल की काफी सराहना हो रही है।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें