फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: जब बहन की शादी के लिए किन्नर बना युवक, बधाई मांगने के दौरान असली वाले के हत्थे चढ़ गया, फिर...

Fri, 26 Aug 2022 10:45 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

मध्यप्रदेश के दमोह जिले में एक गजब का मामला सामने आया है। दरअसल, इस खबर को पढ़कर आप थोड़ा तारीफ भी कर सकते हैं और थोड़ा असहज भी महसूस कर सकत हैं। फिलहाल, पूरी खबर पढ़कर आप खुद ही मामला समझ लीजिए।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आपने शायद ही कभी सुना हो कि कोई युवक केवल इस बात को लेकर किन्नर बन गया, क्योंकि उसे अपनी बहन की शादी के लिए रुपए जोड़ने थे। लेकिन यह अजीबो-गरीब मामला दमोह जिले में हुआ। जहां एक युवक ने अपनी बहन की शादी कराने के लिए जेंडर चेंज करवा लिया और किन्नर बनकर लोगों से बधाई के रूप में रुपए वसूलने लगा।

विज्ञापन


बता दें कि जब उसका असली किन्नरों से सामना हुआ तो उन्होंने युवक की पिटाई कर दी और युवक को कोतवाली ले गए। जहां विवाद बढ़ता देख नकली किन्नर ने अपनी गलती मानी और दोबारा दमोह में बधाई न लेने का वादा किया। फिलहाल, पुलिस की समझाइश के बाद मामला शांत हो गया है।

मध्यप्रदेश के दमोह जिले में असली और नकली किन्नरों का विवाद पिछले कई दिनों से चल रहा है। पकड़े गए नकली किन्नर अमित ने बताया, वह न्यू दमोह में रहता है। उसने छह महीने पहले ही अपना जेंडर चेंज कराया है। उसके माता-पिता नहीं हैं, एक बहन है, जिसकी शादी करनी है। लेकिन पैसा नहीं है, इसलिए उसने जेंडर चेंज करा लिया। किन्नर बनकर वह बधाई मांगेगा और जो पैसा मिलेगा उससे बहन की शादी कर देगा। उसके साथ में उसकी दादी भी है, उनका भी भरण-पोषण उसे ही करना है। वह पकड़ा गया इसलिए वह माफी मांगता है कि दोबारा लोगों के घर बधाई मांगने नहीं जाएगा।
विज्ञापन


दूसरे किन्नरों को दी धमकी
असली किन्नरों ने जब नकली किन्नर अमित को पकड़ा तो उसे लगा कि अब उसके ऊपर पुलिस कार्रवाई होगी। इसलिए उसने दूसरे किन्नरों को धमकी भी दे डाली कि यदि उसे कुछ हुआ तो वह आत्महत्या कर लेगा। हालांकि, पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और उसे समझाइश देकर छोड़ दिया।

कई दिनों से मिल रही थी शिकायत
असली किन्नर पिंकी ने बताया, कई दिनों से शिकायतें मिल रही थी कि कुछ नकली किन्नर लोगों के घर जाकर शादी और बच्चों के जन्म पर बधाई ले रहे हैं। जब हम लोग वहां पहुंचते थे तो पता चलता था कि कोई दूसरा किन्नर बधाई लेकर चला गया है। जबकि हम लोग अपने क्षेत्र में मौजूद हैं और आपस में एक दूसरे पर शक कर रहे थे। जब यह अमित नाम का लड़का सलवार सूट पहनकर उन्हें मिल गया, तब हकीकत पता चली। इसके बाद वह उसे पकड़कर पुलिस के पास ले गए। किन्नर पिंकी ने बताया, उस लड़के ने किसी हकीम से अपना जेंडर बदलवाया है और अब गलत काम कर रहा है, जिससे पूरी किन्नर समाज बदनाम हो रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें