फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुगलकी फरमान: दावत खाने पर युवक पर जुर्माना, शिप्रा में स्नान और सिर मुंडवाने की सजा, जानिए क्या है मामला

Sun, 11 Jun 2023 07:02 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

सार

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के माचलपुर थाना क्षेत्र में एक युवक को तुगलकी फरमान सुनाने का मामला सामने आया है। युवक को समाज से बाहर का रास्ता दिखाने का भी दबाव बनाया गया।
विज्ञापन
माचलपुर थाना क्षेत्र में युवक को सुनाया तुगलकी फरमान - फोटो : माचलपुर थाना क्षेत्र में युवक को सुनाया तुगलकी फरमान
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में छूत-अछूत को लेकर युवक को तुगलकी फरमान सुनाने का मामला सामने आया है। एक युवक को दलित समाज के शादी समारोह में खाना-खाना इतना महंगा पड़ गया कि उसे आर्थिक दंड के साथ समाज से बाहर का रास्ता दिखाने की भी बात कही गई। इसके विरोध में दलित समाज ने माचलपुर थाना प्रभारी को शिकायती आवेदन सौंपते हुए संबंधित समाजजनों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


युवक को सुनाई सजा
दरसअल मामला राजगढ़ जिले के माचलपुर थाना क्षेत्र का है, जहां एक युवक ने दलित समाज के शादी समारोह में भोजन कर लिया। इस बात की जानकारी होने पर मालाकार समाज के लोगों ने युवक को सजा सुना दी। युवक को 5100 रुपये जुर्माना, शिप्रा नदी में स्नान और बाल कटवाने का फरमान सुनाया गया। साथ ही समाज से बाहर का रास्ता दिखाने का दबाव बनाया जा रहा है।

सफाई कार्य बंद करने की चेतावनी
मालाकार समाज के इस फैसले के विरोध में शनिवार को वाल्मीकि समाज ने माचलपुर थाना प्रभारी को शिकायती आवेदन सौंपा। शिकायत में कहा गया कि इस फैसले से वाल्मीकि समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है। समाज अपने आप में अपमानित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि वाल्मीकि समाज इस फैसले के विरोध में एक दिवसीय सफाई कार्य बंद कर उक्त समाज के व्यक्तियों पर कार्रवाई की मांग करता है। यदि तीन दिन में संबंधितों पर कार्रवाई नहीं की गई तो समस्त सफाई कार्य बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


दोनों पक्षों को थाने पर बुलाकर कराया समझौता
वहीं, देर शाम तक पुलिस ने उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों ही पक्षों को थाने पर बुलाकर बात की। जिस पर मालाकर समाज के लोगों ने अपना फैसला वापस लेने की बात कही। इस पर कोई कार्रवाई न करवाने की बात को लेकर वाल्मीकि समाज ने इसे स्वीकार किया और अपनी शिकायत भी वापस ली।

उक्त मामले को लेकर माचलपुर थाना प्रभारी जितेंद्र अजनारे ने बताया कि दोनों ही पक्षों के लोगों को थाने पर बुलाकर बातचीत की गई। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। पुलिस को उक्त शिकायती आवेदन पर कोई कार्रवाई नहीं चाहने के लिए लिखित में पुनः आवेदन प्राप्त हुआ है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें