फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: निवाड़ी में फांसी लगाकर शख्स ने दी जान, हाथ पर लिखा सुसाइड नोट

Sun, 18 Sep 2022 12:00 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी

सार

मध्यप्रदेश के निवाड़ी जिले में एक 40 वर्षीय शख्स ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने मरने से पहले अपने हाथ पर सोसाइड नोट लिखा है।
विज्ञापन
फांसी लगाकर शख्स ने दी जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निवाड़ी जिले में एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। शख्स का शव गांव के बाहर एक पेड़ पर लटकता मिला है। सुसाइड से पहले युवक ने अपने हाथ और हथेलियों पर सुसाइड नोट लिखा। हालांकि युवक ने हाथ में क्या लिखा है वह स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दे रहा है। आत्महत्या की वजह को लेकर पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन


मामला थाना पृथ्वीपुर इलाके के दर्रेठा ग्राम पंचायत के लिदवाहा गांव का है। गांव के 40 वर्षीय कुंवरलाल यादव ने अपने हाथ व हथेलियों पर एक सुसाइड नोट लिखकर एक पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक के शरीर पर लिखे सुसाइड नोट के अनुसार उसमें अस्पष्ट रूप से लिखा है कि उसे प्रताड़ित करने के जिम्मेदार गांव के ही लोग हैं, जिनसे वह परेशान था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सबूत इकट्ठे कर लिए हैं।

मामले में पृथ्वीपुर एसडीओपी संतोष कुमार पटेल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर उसके शरीर पर लिखे सुसाइड नोट के फोटोग्राफ लिए गए है और उसकी जांच कराई जा रही है। परिजनों के बयान लिए गए हैं जो भी साक्ष्य आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें