फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली रोबोट नागरिक सोफिया ने जलवायु परिवर्तन पर की बात, कहा- ऐसी हो 'आदर्श दुनिया'

Sat, 05 Oct 2019 02:16 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

  • दुनिया की पहली रोबोट नागरिक सोफिया ने अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में लिया भाग
  • कहा- जलवायु परिवर्तन पर सभी देशों को नीति और विचार में बदलाव लाने की जरूरत
  • सोफिया ने कहा आदर्श दुनिया वह होगी जहां मनुष्य समय की विस्तृत समझ रखता हो
विज्ञापन
Artificial Intelligence Robot citizen Sophia - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया की पहली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोबोट नागरिक सोफिया ने शुक्रवार को इंदौर के एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशल स्कूल में आयोजित 51वां राउंड स्क्वेयर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में भाग लिया। यहां उसने जलवायु परिवर्तन पर बात की। सोफिया ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि, जलवायु परिवर्तन पर विश्व के सभी देशों की सरकारों को अपनी नीति और विचार दोनों में बदलाव लाने की जरूरत है। 

विज्ञापन

   

सम्मेलन में दुनियाभर के स्कूलों के एक हजार से ज्यादा विद्यार्थी और बड़ी हस्तियां शामिल हुईं।  समारोह को फिल्म निर्माता उत्तरा सिंह ने होस्ट किया। उन्होंने सोफिया से दुनिया में चल रहे प्रमुख मुद्दों पर बात की। सोफिया ने तमाम सवालों के जवाब दिए। उत्तरा सिंह ने सोफिया से पूछा कि आपको किस तरह का डांस पसंद है, और आदर्श दुनिया कैसी होनी चाहिए। इसपर सोफिया ने कहा कि उसे रोबोट डांस सबसे ज्यादा पसंद है, साथ ही सोफिया ने डांस के कुछ स्टेप्स दिखाए।

आदर्श दुनिया के सवाल पर सोफिया ने कहा कि, एक आदर्श दुनिया वह होगी जहां मनुष्य समय की विस्तृत समझ रखता हो। वे अतीत को याद कर सकते हैं, इसलिए इसे दोहराएं नहीं। वे एक-दूसरे को बच्चों और बुजुर्गों के रूप में एक साथ देख सकते हैं।

विज्ञापन


इसके साथ ही सोफिया ने जलवायु परिवर्तन और प्रौद्योगिकी पर बात की। सोफिया ने कहा कि रोबोट इंसानों की मदद के लिए बनाए जा रहे हैं, इसलिए किसी को उनसे डरने की जरूरत नहीं है। आज हमें प्लास्टिक से खुद को दूर रखने और जितना हो सके बिजली बचाने की जरूरत है।

जब सोफिया से पूछा गया कि क्या उसे जलवायु परिवर्तन के बारे में पता है, तो उसने कहा कि वह न केवल इस मुद्दे से अवगत है, बल्कि वह दुनिया में जहां भी जाती है लोगों को जागरूक करने की कोशिश करती हैं। सोफिया ने कहा कि, वह जलवायु परिवर्तन के बारे में सोशल मीडिया से भी जानकारी प्राप्त करती हैं।

एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल के सिद्धार्थ ने बताया कि पहली रोबोट नागरिक सोफिया पहली बार इंदौर आई हैं। यहां सोफिया ने 55 देशों के लोगों से बात की। इस दौरान उन्होंने जलवायु परिवर्तन, मानव प्रौद्योगिकी के बारे में बात की। इसके अलावा, उन्होंने प्रौद्योगिकी के प्रति बच्चों के बढ़ते रुझान के बारे में भी बताया।

बता दें कि, हांगकांग के हैनसन रोबोटिक्स के ह्यूमनॉएड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने रोबोट सोफिया को तैयार किया था। अक्तूबर 2017 में सोफिया को सऊदी अरब की नागरिकता दी गई थी। इसके बाद उन्होंने खुद इसकी घोषणा की थी और कहा था कि मैं अपनी पहचान पाकर काफी सम्मानित महसूस कर रही हूं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें