फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara: सर्पा नदी में तैरता मिला महिला का शव, चार दिन पहले हुई थी लापता, पुलिस को हत्या का शक

Sun, 07 Aug 2022 11:28 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

 छिंदवाड़ा जिले की सर्पा नदी में शनिवार को एक महिला का तैरता शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला की लाश बाढ़ के पानी में बहकर आई थी। मामला जिले के मोहगांव का है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा जिले की सर्पा नदी में शनिवार को एक महिला का तैरता शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला की लाश बाढ़ के पानी में बहकर आई थी। मामला जिले के मोहगांव का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार महिला बीते चार दिनों से लापता थी, शनिवार को उसका शव नदी में तैरता मिला। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। महिला की हत्या के एंगल से भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


मृत महिला की पहचान 55 वर्षीय फूलवती पति सोमा उईके के रूप में हुई है। मृतका संतरा व्यापारी ओमकार ब्रम्हे के खेत में बने कोठे में काम करती थी, जबकि ओमकार के अनुसार महिला करीब एक माह से उसके यहां काम पर नहीं आई थी। महिला का पति मवेशी चराने का काम करता है। महिला के पति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी बीते चार दिनों से घर से लापता थी। नदी में उसकी लाश कैसे मिली उसे इस बात की जानकारी नहीं है। पुलिस ने शव का पीएम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें