फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ratlam: महापौर समेत भाजपा के 30 पार्षद लेंगे शपथ, कांग्रेस नेता ने जिला प्रशासन पर लगाए राजनीतिकरण के आरोप

Sun, 07 Aug 2022 11:02 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम

सार

शनिवार को कांग्रेस पार्षदों के शपथ ग्रहण के बाद रविवार को यहां भाजपा के जनप्रतिनिधियों को शपथ ग्रहण होगा। जिसमें महापौर समेत भाजपा के 30 पार्षद और 4 निर्दलीय पार्षद पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे।
विज्ञापन
रतलाम महापौर प्रहलाद पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रतलाम में नगर निगम चुनाव खत्म होने के बाद भी भाजपा और कांग्रेस के बीच में जारी संग्राम नहीं थम रहा है। यही वजह है कि कांग्रेस और भाजपा के जनप्रतिनिधि अलग-अलग शपथ ले रहे हैं। शनिवार को कांग्रेस पार्षदों के शपथ ग्रहण के बाद रविवार को यहां भाजपा के जनप्रतिनिधियों को शपथ ग्रहण होगा। जिसमें महापौर समेत भाजपा के 30 पार्षद और 4 निर्दलीय पार्षद पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे।
विज्ञापन


नगर निगम चुनाव होने के बाद रतलाम में दो हिस्सों में शपथ ग्रहण समारोह हो रहा है। शनिवार को कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने कांग्रेस के 15 पार्षदों को शपथ ग्रहण कराई। अब रविवार को बरबड़ स्थित विधायक सभागृह में भाजपा पार्षदों और महापौर का शपथ ग्रहण समारोह होगा। वहीं, इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस नेता पारस सकलेचा ने जिला प्रशासन पर राजनीतिकरण करने के आरोप लगाएं हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें