फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara: मकान में करंट फैलने से महिला की मौत, पति और बेटा झुलसा, कपड़े डालने के दौरान हुआ हादसा

Sun, 24 Jul 2022 12:42 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा के जुन्नादेव में करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई, वहीं, महिला को बचाने के दौरान उसका पति और चार साल का बेटा करंट की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गया।
विज्ञापन
करंट लगने से महिला की मौत (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव में करंट फैलने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि हादसे में महिला का पति और बेटा झुलस गया। घटना जुन्नारदेव के नजरपुर गांव की बताई जा रही है। महिला दीवार पर गीले कपड़े फैला रही थी, इसी दौरान दीवार गीली होने के चलते उसमें करंट फैला और महिला करंट की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गई महिला को करंट की चपेट में देखकर उसका पति और बेटा उसे बचाने के लिए दौड़ा और वे भी करंट से बुरी तरह झुलस गए। 
विज्ञापन


जुन्नारदेव थाना प्रभारी ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि नजरपुर निवासी 30 वर्षीय रोशनी पति सतीश पवार शनिवार की सुबह गीले कपड़ों को सुखाने के लिए घर की दीवार पर डाल रही थी, इस दौरान कोई खुला बिजली का तार दीवार से लगा हुआ था और दीवार गीली थी, जिसमें करंट फैल गया। महिला का चार साल का बेटा और पति सतीश ने महिला को बचाने की कोशिश की और वे भी करंट की चपेट में आकर झुलस गए। इसके बाद पड़ोसियों ने बिजली बंद कर तीनों को वहां से दूर किया और उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान रोशनी पवार ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें