भय्यूजी महाराज ने मंगलवार को इंदौर में सिल्वर स्प्रिंग स्थित अपने घर में खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। घटना के तुरंत बाद उन्हें इंदौर के बॉम्बे अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। भय्यूजी महाराज ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से अपनी दाईं कनपटी पर गोली मारी। मामले में पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया है जो अंग्रेजी में है और उसमें पारिवारिक कलह का जिक्र करते हुए उन्होंने खुद को बेहद तनाव में होना बताया है। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। हालांकि इस बीच भय्यूजी महाराज का एक महिला के साथ वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
2 of 9
भय्यूजी महाराज सोमवार दोपहर राऊ और महू के बीच स्थित रेस्तरां पहुंचे थे। रेस्तरां के सीसीटीवी वीडियो फुटेज में वे अपनी गाड़ी से उतरकर रेस्तरां के भीतर जाते हुए देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 9
भय्यूजी महाराज के अनुयायियों ने कुर्सी पर साथ लाया आसन बिछाया। वीडियों मे कुछ देर बाद एक महिला भी उस रेस्तरां में पहुंचती हुई देखी जा सकती है। महिला ने लाल कुर्ता पहन रखा है।
4 of 9
दोनों अगल-अलग गाड़ियों से रेस्तरां पहुंचे थे। वे दोनों कुछ देर वहां रुके। इस दौरान उन्होंने जूस भी पीया और उनके बीच बातचीत भी हुई। बाद में दोनों वहां से रवाना हो गए।
विज्ञापन
5 of 9
पुलिस ने इस महिला से पूछताछ की है। जिसपर उसने कहा कि वह बच्चों के एडमिशन के लिए महाराज से मिली थी।
विज्ञापन
6 of 9
लेकिन भय्यू महाराज जैसा बड़ी हस्ती एडमिशन के लिए किसी महिला से मिलने जाए से समझ से परे है। ये महिला इंदौर की रहने वाली है।
विज्ञापन
7 of 9
आखिर भय्यूजी महाराज ने आत्महत्या क्यों की ये अभी तक सवाल बना हुआ है। भय्यूजी महाराज ने खुदकुशी के लिए किसी को दोषी नहीं बताया लेकिन शुरुआती जांच इस बात की ओर इशारा कर रही है कि 2015 मे उनकी पहली पत्नी माधवी की मृत्यु हो जाने से वह अकेलापन महसूस कर रहे थे। उनकी माधवी से एक बेटी थी। इस बीच 2017 मे भय्यूजी महाराज ने मूल रुप से शिवपुरी के "खनियाधाना" निवासी एवं इंदौर में डाक्टर आयुषी शर्मा से शादी कर ली थी।
8 of 9
बताते हैं कुछ समय बाद भय्यूजी महाराज की दूसरी पत्नी डॉक्टर आयुषी अपने पास अपनी मां रानी ओर छोटे भाई-बहन को भी ले आई और इस दौरान भय्यूजी महाराज की पहली पत्नी से हुई बेटी की उपेक्षा करने लगी और अपने मायके वालों को महत्व देने लगी। इस बात को लेकर अक्सर भय्यूजी महाराज और डॉक्टर आयुषी शर्मा में विवाद होने लगा। जब भय्यूजी महाराज की सहनशीलता जवाब दे गई तो उन्होंने यह जानलेवा कदम उठा लिया।
इंदौर पुलिस ने भय्यूजी महाराज द्वारा लिखा गया कथित सुसाइड नोट बरामद किया है। आईजी इंटेलिजेंस मकरंद देउस्कर ने बताया कि सुसाइड नोट के अलावा रिवॉल्वर भी जब्त किया गया है। देउस्कर ने कहा कि पुलिस सुसाइड नोट की जांच कर रही है। अंग्रेजी में लिखे गए सुसाइड नोट में भय्यू महाराज ने कहा, "मैं बहुत ज्यादा तनाव से परेशान आ चुका हूं। परिवार की जिम्मेदारी उठाने के लिए किसी को होना चाहिए।" दूसरी पत्नी और बच्ची के बीच की कलह ने उन्हें इतना तनावग्रस्त कर दिया कि उन्होंने जिंदगी से ही नाता तोड़ लिया।