फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कैसी जिद?: आईफोन नहीं दिलाया तो घर से भागा नाबालिग, कोटा के होटल में मिला; जानें कैसे पहुंची पुलिस?

Tue, 03 Nov 2026 04:51 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

सार

राजगढ़ में आईफोन नहीं दिलाने से नाराज होकर घर से भागे 16 वर्षीय किशोर को पुलिस ने राजस्थान के कोटा से सकुशल बरामद किया। तकनीकी सर्विलांस की मदद से लोकेशन ट्रेस कर पुलिस ने उसे होटल से खोज निकाला और परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजगढ़ में परिजनों द्वारा आईफोन नहीं दिलाने से नाराज होकर घर से भागे एक 16 वर्षीय किशोर को पुलिस ने राजस्थान के कोटा से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस की मदद से बालक की मोबाइल लोकेशन ट्रेस की और कोटा के रेलवे स्टेशन रोड स्थित राघव होटल में छापा मारकर उसे अपने संरक्षण में ले लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद मंगलवार को पुलिस ने किशोर को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन


आईफोन की जिद में छोड़ा घर
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 2 नवंबर की रात लगभग 11:30 बजे 16 वर्षीय निकुंज ने अपने परिजनों से आईफोन खरीद कर देने की हठ की थी। परिजनों ने जब फोन दिलाने से मना किया, तो वह आक्रोशित हो गया। इसके बाद उसने चुपचाप अपने स्कूल बैग में कपड़े रखे और रात के समय ही किसी को बिना बताए सारंगपुर रेलवे स्टेशन से कोटा-इंदौर इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर निकल गया। परिजनों द्वारा काफी तलाश करने के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो पिता ने देर रात सारंगपुर थाने पहुंचकर बालक की गुमशुदगी दर्ज कराई।

पढे़ं: कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी का पर्चा खारिज, हरदीप पुरी के फॉर्म पर विपक्ष ने जताई आपत्ति
विज्ञापन
विज्ञापन


तकनीकी मदद से मिली सफलता
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केएल बंजारे तथा एसडीओपी महेश सुनैया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राहुल रघुवंशी ने एक विशेष टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने तुरंत साइबर सेल के माध्यम से बालक के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लिया, जिसकी लोकेशन राजस्थान के कोटा में पाई गई। लोकेशन मिलते ही पुलिस दल तुरंत कोटा के लिए रवाना हुआ। पुलिस टीम ने मध्य रात्रि में स्टेशन रोड स्थित राघव होटल में दबिश दी और नाबालिग को सकुशल ढूंढ निकाला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें