पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरुकता लाने के लिए भोपाल में राजकुमार कनकने के परिवार ने अनोखी पहल की। शादी में कार्ड की जगह गमलों पर वर-वधू का नाम और कार्यक्रम स्थल लिखकर 400 लोगों को निमंत्रण भेजा। कनकने के बेटे की शादी 20 नवंबर को थी।