फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापमं घोटाले की रिपोर्टिंग कर रहे पत्रकार की मौत

Sun, 05 Jul 2015 01:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के व्यापमं घोटाले में पीड़ित पक्ष का इंटरव्यू लेने गए 'आज तक' चैनल के अक्षय सिंह पत्रकार की संदिग्ध मौत की खबर है।
विज्ञापन


पत्रकार अक्षय व्यापमं घोटाले में मृतक नम्रता डामोर के घर झाबुआ के मेघनगर में गए थे। नम्रता डामोर वही हैं जिनका शव पिछले दिनों रेल की पटरी के पास उज्जैन में मिला था।

सूत्रों के हवाले से मिली खबर के अनुसार पत्रकार को पहले सरकारी अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां से निजी अस्पताल जीवन ज्योति में पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


इस दौरान अक्षय के साथ आजतक के रिपोर्टर राहुल जी करैया भी उनके साथ थे। वहीं इंडिया टूडे ग्रुप का कहना है कि अभी मौत की वजह साफ नहीं हो पाई है। वहीं पत्रकार अक्षय की मौत के बाद व्यापमं घोटाले में मौत का ग्राफ बढ़ कर 44 हो गया है।

घटना के बाद कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भी ट्वीट कर के कहा है कि दिल्ली से इटरव्यू करने आए पत्रकार की मौत हो गई है।

पढ़े दिग्विजय सिंह के ट्वीट:

Akshay Singh Aaj Tak reporter from Delhi investigating Vyapam died today when he was interviewing father of Namrata Damor Vyapam victim.— digvijaya singh (@digvijaya_28) July 4, 2015



Akshay was interviewing him in Meghnagar in Jhabua. He was a 36 yr old healthy young man. His body is in Dahod and post mortem is being done— digvijaya singh (@digvijaya_28) July 4, 2015


Shocking ! Post mortem should be done in camera under supervision of senior Doctors preferably in Delhi.— digvijaya singh (@digvijaya_28) July 4, 2015
विज्ञापन



I met Akshay one day before he left for MP. Warned him to be careful. I am shocked ! Pay homage to him and convey condolences to his family.— digvijaya singh (@digvijaya_28) July 4, 2015

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें