फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईसाई मिशनरी कॉलेज में भारत माता की आरती करने पहुंचे विश्व सनातन संघ के लोग गिरफ्तार

Tue, 16 Jan 2018 09:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
विदिशा का सेंट मेरीज पीजी कॉलेज - फोटो : ANI
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के विदिशा में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को ईसाई मिशनरी के एक कॉलेज में भारत माता की आरती करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। विश्व सनातन संघ के कार्यकर्ता सेंट मेरीज पीजी कॉलेज में भारत माता की आरती करने के लिए पहुंचे थे। 
विज्ञापन


विदिशा के सेंट मेरीज पीजी कॉलेज को एक ईसाई मिशनरी संचालित करती है। कुछ दिनों पहले इसी महीने इस कॉलेज में अखिल अखिल भारतीय विद्याथी परिषद् (एबीवीपी) और भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पहुंच गए और भारत माता की पूजा करने की मांग करने लगे। 

कॉलेज प्रबंधन इसके लिए तैयार नहीं था जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया था। कॉलेज ने इसकी शिकायत प्रशासन से की। साथ ही सुरक्षा की मांग भी की थी। 

फादर बीजू टोटनकारा ने कहा था कि, 'यह अल्पसंख्यकों की संस्था है और जिस तरह से यहां पर भारत माता की आरती करने की कोशिश की जा रही है, वो गलत है। शिक्षा संस्थान में पढ़ाई करनी चाहिए न कि इस तरह का विवाद।' 
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि, 'कॉलेज प्रबंधन सुरक्षा की मांग को लेकर हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। कोर्ट के निर्देश पर कॉ़लेज को सुरक्षा प्रदान की गई है।' 

<blockquote class="twitter-tweet" data-lang="en"><p lang="en" dir="ltr">Madhya Pradesh: Vishwa Sanatan Sangh activists arrested by Police as they had called for performing Bharat Mata aarti at St.Mary&#39;s College in Vidisha. Police say, &#39;college had moved HC against recent similar instances &amp; as per court directives we provided the college security.&#39; <a href="https://t.co/quRZi2pt0y">pic.twitter.com/quRZi2pt0y</a></p>&mdash; ANI (@ANI) <a href="https://twitter.com/ANI/status/953282349847912448?ref_src=twsrc%5Etfw">January 16, 2018</a></blockquote>
विज्ञापन

<script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें