फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vidisha: बीना जा रही प्रयागराज एक्सप्रेस में धुआं निकलने से मचा हड़कंप, यात्रियों ने चैन खींचकर रोकी ट्रेन

Fri, 08 Sep 2023 09:36 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा

सार

Vidisha News: विदिशा से बीना जा रही प्रयागराज एक्सप्रेस में तकनीकी खराबी के चलते अचानक धुआं निकलने लगा। घटना से यात्रियों में हड़कंप मच गया, जिसके बाद यात्री चैन खींचकर बोगी से उतर गए।
विज्ञापन
प्रयागराज एक्सप्रेस की बोगी से निकलता धुआं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदिशा से बीना की ओर जा रही प्रयागराज एक्सप्रेस में अचानक धुआं निकलने से हड़कंप मच गया। यात्रियों ने चैन खींचकर ट्रेन को रोका। घटना गंज बासौदा से लगभग 20 किलोमीटर पहले गुलाबगंज स्टेशन के पास की बताई जा रही है। वहीं, किसी भी यात्री के हताहत होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम को विदिशा से बीना की ओर जाने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस 14115 में गंजबासौदा स्टेशन से लगभग 20 किलोमीटर पहले एक बोगी से धुंआ निकलता दिखाई दिया, जिसके बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। आशंका के चलते डरे हुए लोगों ने चैन खींचकर ट्रेन को रोका। ट्रेन रुकते ही यात्रियों ने बोगी खाली कर दी रेलवे स्टाफ मौके पर पहुंचा तो देखा की बोगी के पहिए जाम हो गए थे, तकनीकी खराबी के चलते ट्रेन के ब्रेक शू खराब हो गए थे और इसी कारण ब्रेक शू गर्म हुए तो धुआं निकल गया, तुरंत ट्रेन की बोगी के ब्रेक शू चेंज किए गए और ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें