फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vidisha News: 15 हजार किमी की यात्रा कर भारत लौटा 'मारीच', चार देशों में भरी उड़ान, GPS से पहुंची जानकारी

Fri, 21 Nov 2025 09:56 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा

सार

चार देशों की लगभग 15 हजार किमी लंबी यात्रा करने के बाद गिद्ध 'मारीच' भारत लौट आया है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह यात्रा गिद्धों के प्रवासन पैटर्न को समझने में महत्वपूर्ण जानकारी देगी।
 
विज्ञापन
15 हजार किमी की यात्रा कर भारत लौटा 'मारीच' - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आसमान की ऊंचाइयों को चीरता हुआ 'मारीच' एक बार फिर हिंदुस्तान लौट आया है। मार्च 2025 में इस गिद्ध को विदिशा-रायसेन की सीमा से वैज्ञानिक ट्रैकिंग के उद्देश्य से छोड़ा गया था। चार देशों का लंबा सफर तय करने के बाद लगभग यह गिद्ध 15,000 किलोमीटर की विस्मयकारी उड़ान पूरी कर भारत वापस पहुंचा है। इसकी हर गतिविधि, दिशा और यात्रा को सौर ऊर्जा से चलने वाले उन्नत जीपीएस सिस्टम ने लगातार रिकॉर्ड किया।

विज्ञापन


डीएफओ हेमंत यादव के अनुसार मारीच ने अपनी प्रवासी यात्रा के दौरान अफगानिस्तान, पाकिस्तान सहित कई देशों के आसमान को पार किया। वह कभी बंजर पहाड़ियों के ऊपर से तो कभी दुर्गम सीमाई इलाकों से होता हुआ अंततः उसी भूमि पर लौट आया है, जहां से उसका सफर शुरू हुआ था।

ये भी पढ़ें: MP Weather Today: MP में रिकॉर्डतोड़ ठंड, 12 शहर 10 डिग्री से नीचे, राजगढ़ में सबसे ठंड़ा,आज शीतलहर का अलर्ट
विज्ञापन


जीपीएस डेटा के अनुसार यह गिद्ध फिलहाल भारत की सीमा में है और वाइल्ड लाइफ विशेषज्ञ उसकी हर हलचल पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। मारीच की सुरक्षित वापसी ने वन्यजीव विशेषज्ञों और संरक्षणकर्ताओं में उत्साह भर दिया है।
विज्ञापन


विशेषज्ञों का कहना है कि यह यात्रा न केवल गिद्धों के प्रवासन पैटर्न को समझने में महत्वपूर्ण जानकारी देगी, बल्कि इनके संरक्षण और पुनर्वास के नए आयाम भी खोलेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें